केरल के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने भेंट की सत्य साईं बाबा की छाया चित्र, दिया सेवा और मानवता का संदेश
सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं से प्रेरित होकर समाज में प्रेम, करुणा और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

तिरुवनंतपुरम : केरल के नवनियुक्त राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर अखिल सेवक समाज काउंसिल (ASSC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने उन्हें सत्य साईं बाबा का विशेष छाया चित्र भेंट किया। तिरुवनंतपुरम स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने इस प्रतीकात्मक भेंट के माध्यम से प्रेम, करुणा, सद्भाव और निस्वार्थ सेवा जैसे मानवीय मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया।
ओम प्रकाश माथुर ने केरल के 29वें राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया। केरल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सौमेन सेन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन, विधानसभा अध्यक्ष तिरुवंचूर राधाकृष्णन, राज्य सरकार के मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने कहा, “सत्य साईं बाबा की शिक्षाएं प्रेम, करुणा, एकता और निस्वार्थ सेवा की भावना को सशक्त बनाती हैं। उनके विचार आज भी समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। माननीय राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को उनका छाया चित्र भेंट करना मेरे लिए गौरव का विषय है। यह छाया चित्र मानवता, सद्भाव और समाज के प्रति हमारे दायित्वों का प्रतीक है।”
ओम प्रकाश माथुर इससे पहले सिक्किम के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का स्थान लिया है, जिन्हें तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने कहा कि सत्य साईं बाबा की शिक्षाएं आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और जरूरतमंदों की सेवा का भी मार्ग प्रशस्त करती हैं। अखिल सेवक समाज काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक के रूप में वे समाजसेवा, जनकल्याण और सामुदायिक विकास से जुड़ी विभिन्न पहलों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।



