उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्व. चंद्र भानु गुप्ता की जयंती पर उनके चित्र पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

लखनऊ । भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्व. चंद्र भानु गुप्ता की जयंती के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय -पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्र भानु गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कहा कि स्व. चंद्र भानु गुप्ता  उत्तर प्रदेश कांग्रेस एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे। उन्होंने राजनीति में आते ही अपने सद्कार्यों से न सिर्फ प्रदेश में बल्कि देश में अपनी पहचान बना ली। स्व. चंद्र भानु गुप्ता जी यूपी कांग्रेस एक मजबूत स्तम्भ रहे उन्होंने कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान की।

इस मौके पर राजेश जायसवाल, अब्दुला शेर खान, पंडित अनोखेलाल तिवारी, एडवोकेट अजहर फैज आदि ने भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्र भानु गुप्ता जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button