विश्व हिंदू महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न

नई दिल्ली : विश्व हिंदू महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज चाणक्यपुरी स्थित अशोका होटल, नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय प्रताप सिंह, महासचिव सत्य बाबू , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, सतपाल सिंह, डॉ. चक्षु बंसल , एम.पी. वर्मा, अनुराग अग्रवाल, आशीष भारद्वाज , हुकम सिंह और वरुण शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सदस्यों ने सत्य बाबू को साउथ एशिया पैरालंपिक फेडरेशन का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। इसके पश्चात संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए संगठन के विस्तार, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार और हिंदू एकता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की विचारधारा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाने के लिए संगठनात्मक ढांचा मजबूत करना आवश्यक है।
उन्होंने सभी राज्यों में समितियों के गठन, सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और संतों व धार्मिक गुरुओं को संरक्षक के रूप में संगठन से जोड़ने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश-विदेश में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन डॉ. चक्षु बंसल के नेतृत्व में किया जाएगा।
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि संगठन के अंतर्गत विभिन्न संस्थानों और विश्वविद्यालयों को नामांकित किया जाएगा और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। संगठन की अगली कार्यकारिणी बैठक अगस्त माह में आयोजित की जाएगी, जिसमें सामाजिक हितों से जुड़े निर्णय लिए जाएंगे और भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।
बैठक का समापन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य बाबू और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय प्रताप सिंह द्वारा देशभर से आए सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए हुआ।


