राम-भरत मिलाप का मनमोहक दृश्य देखकर श्रोता हुए विचलित
राम भरत मिलाप मानव जीवन के लिए प्रेम ,त्याग और भाईचारे मिसाल : भूपेन्द्र सिंह

देवरिया : देवरिया जनपद के नव सृजित आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर में मंचित हो रही रामलीला के पांचवे दिन राम-भरत मिलाप का मनमोहक दृश्य देखकर श्रोता विचलित हो गए.
लक्ष्मण द्वारा सूपर्नखा की नाक कान काटने, सीता हरण और जटायु युद्ध दृश्य भी सराहे गए. इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह थे.

मुख्य अतिथि ने कहा कि राम और भरत मिलाप मानव जीवन के लिए आज भी प्रासंगिक हैं हमे भाई-भाई के प्रति त्याग प्रेम और भाईचारे से सीख लेने की आवश्यकता है।
नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को माला, अंगवस्त्र पहनाकर व प्रभु श्री राम की प्रतिमा देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग और युवा साथी रामलीला का आनंद लेते रहे.
इस अवसर पर वीरेन्द्र यादव,मुन्ना तिवारी, उमेश निषाद, मैंना सिंह, अवधेश यादव,वशिष्ठ शर्मा, गोपाल तिवारी, फेकू निषाद, समेत अन्य उपस्थित रहे।



