उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नेशनल इण्टर कालेज के सभागार एवं लान को ठेके पर दिये जाने सम्बन्धी जिला संगठन की शिकायत का जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने लिया संज्ञान

विद्यालय में किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियों पर लगायी रोक

लखनऊ : नेशनल इण्टर कालेज के सभागार एवं लान को ठेके पर दिये जाने सम्बन्धी जिला संगठन की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा प्रबन्धक/प्रधानाचार्य को नोटिस देकर विद्यालय में किसी भी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। इसी के साथ सह-जिला विद्यालय निरीक्षक जय शंकर श्रीवास्तव द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर दि0 05 अक्टूबर को स्थलीय जांच कराई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही किए जाने पर नेशनल इण्टर कालेज शाखा इकाई एवं पदाधिकारियों की प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न सयुक्त बैठक में व्यापक विचार विमर्श के पश्चात जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर  08 अक्टूबर, 2024 को सायं 03ः00 बजे प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित किए जाने का निर्णय किया गया।

प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र ने बताया कि प्रबन्धक की सहमति से विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय के सभागार तथा प्रार्थना एवं साइकिल स्टैण्ड, स्थल को ठेके पर दिए जाने का विज्ञापन निकाला गया था और ठेकेदार द्वारा विद्यालय में तोड़़फोड़़ भी शुरू कर दी गई थी जिसका विद्यालय इकाई एव जिला संगठन द्वारा विरोध कर जिला विद्यालय निरीक्षक से ठेके पर तत्काल रोक लगाने एवं दोषी व्यक्तियों के विरुद्व उ0प्र0 शैक्षिक संस्थाए (अस्तियों का अपव्यय निवारण) अधिनियम 1974 के अन्तर्गत पुलिस मे एफ.आई.आर. दर्ज किए जाने तथा 09 माह से कालातीत प्रबन्ध समिति के प्रबन्धक को अमान्य कर विद्यालय में एकल संचालन लागू किए जाने की मांग कि गई थी।
जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिला संगठन के ज्ञापन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए विद्यालय प्रबन्धक/प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करते हुए विद्यालय में किसी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए थे। इसी के साथ सह-जिला विद्यालय निरीक्षक जयशंकर श्रीवास्तव जांच अधिकारी को  05 अक्टूबर, को विद्यालय में स्थलीय जांच कर 03 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय प्रबन्धन को प्रबन्ध समिति के 09 माह से कालातीत होने के कारण एकल संचालन लागू किए जाने की भी नोटिस दी है।
शिक्षक नेताओं ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा की गई कार्यवाही को देखते हुए दिनांक 08 अक्टूबर को सायं 03ः00 बजे प्रस्तावित प्रदर्षन का संघर्ष कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर.पी. मिश्र, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा संघर्ष समिति के संयोजक इनायत उल्लाह खां, सदस्य राज्य परिषद अनुराग मिश्र, विश्वजीत सिंह, उपाध्यक्ष डा. श्रीकांत मणि शुक्ल, कोषाध्यक्ष आर.पी. सिंह, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक, नेषनल इण्टर कालेज को शिक्षक एवं जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह, शिखाध्यक्ष वेद प्रकाष सिंह, षाखामंत्री डा. नरेन्द्र कुमार पाठक, डा. अनिल तिवारी, सत्यपाल सिंह, आदि के साथ विद्यालय इकाई के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button