उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कला प्रेमियों के आकर्षण का केन्द्र बनी ‘यूनिटी इन हार्मनी’ कला प्रदर्शनी

देशभर के 153 से अधिक कलाकारों को मंच देविका वर्मा के संयोजन में मिला है

नई दिल्ली : राजधानी के रफ़ी.मार्ग स्थित ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट सोसायटी में
‘यूनिटी इन हार्मनी’ शीर्षक पर आधारित कला प्रदर्शनी आयोजित की गयी है. जो विविध रचनात्मक आवाज़ों को प्रदर्शित करने वाली एक आकर्षक कला प्रदर्शनी है। जो कला प्रेमियों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है.,

ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट सोसायटी
(AIFACS) आर्ट गैलरी में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 5 अक्टूबर को किया गया. यह प्रदर्शनी 10 अक्टूबर 2024 तक सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक चलेगी.

प्रदर्शनी में इलेस्ट्रेशन, क्राफ्ट, पेंटिंग, स्कल्पचर, डिजिटल पर आधारित इस कला प्रदर्शनी में जोनर : ( विधा) पौराणिक कथा, मॉडर्न-आर्ट , स्त्री विमर्श, आधुनिक विकास इत्यादि विषयों को शामिल किया गया है. प्रदर्शनी व आर्टिस्ट शिवी बुटोला की कला की दर्शक सराहना करते दिखे.

 

आर्ट एग्जिबिशन ‘यूनिटी इन हारमनी’, समूह कला प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न हिस्सों के 153 से अधिक कलाकारों के आर्ट वर्क यहां पेश किए गए हैं । इस कला प्रदर्शनी की संयोजक देविका वर्मा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button