उत्तर प्रदेश के ओशो अद्वैत ने मात्र 6 वर्ष की आयु मे सभी 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम की पवित्र यात्रा कार द्वारा कर रचा कीर्तिमान

लखनऊ : सुशांत गोल्फ सिटी (अंसल एपीआई), लखनऊ निवासी मात्र 6 वर्ष 1 महीने के बालक ओशो अद्वैत ने सनातन धर्म के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों और 4 धामों की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। माता तृप्ति पंडित और पिता संयोग कुमार राजपूत के सुपुत्र ओशो अद्वैत ने इतनी छोटी उम्र में यह कठिन और भक्तिमयी यात्रा पूरी कर सभी को अचंभित व प्रेरित किया है।
ओशो अद्वैत की यह भक्ति यात्रा 06 मई 2023 को बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के साथ शुरू हुई थी, जो 22 अक्टूबर 2026 को बाबा केदारनाथ के दर्शन के साथ संपन्न हुई।
12 ज्योतिर्लिंग यात्रा का विवरण:
काशी विश्वनाथ – 06 मई 2023
ओंकारेश्वर – 16 नवंबर 2024
महाकालेश्वर – 18 नवंबर 2024
त्र्यंबकेश्वर – 11 मार्च 2025
भीमाशंकर – 12 मार्च 2025
घृष्णेश्वर – 13 मार्च 2025
वैद्यनाथ – 08 जून 2025
सोमनाथ – 24 जून 2025
नागेश्वर – 26 जून 2025
मल्लिकार्जुन – 11 अगस्त 2025
रामेश्वरम – 13 अगस्त 2025
केदारनाथ – 22 अक्टूबर 2026
4 धाम यात्रा का विवरण:
द्वारका – 25 जून 2025
रामेश्वरम – 13 अगस्त 2025
जगन्नाथ पुरी – 28 अगस्त 2026
बद्रीनाथ – 19 अक्टूबर 2026
उल्लेखनीय है कि इतनी अल्प आयु में दुर्गम पहाड़ियों और कठिन मौसम की परवाह किए बिना भगवान शिव और विष्णु के इन सभी परम पवित्र धामों के दर्शन करना ओशो अद्वैत की अद्भुत ईश्वर भक्ति और परिवार के दृढ संकल्प को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।



