उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने ट्रांसपोर्ट नगर घटनास्थल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली

लखनऊ : राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर में बारिश के कारण तीन मंजिला इमारत के ढहने से हादसे में हुई मौत और कुछ लोगों के मलबे में दबकर घायल होने की जानकारी मिलने पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने घटनास्थल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।

रेस्क्यू टीम में लगे अधिकारियों से वार्ता की कि मलबे में दबे लोगों को शीघ्र निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जाए। अस्पताल में भर्ती घायलों का भी हाल जाना और डॉक्टर टीम को समुचित इलाज कराये जाने के लिए कहा साथ ही यह आश्वस्त किया कि यदि मरीज के इलाज में खून की आवश्यकता पड़ेगी तो भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लड डोनेट किया जाएगा। पीड़ित परिवारों से भेंट करके हर संभव मदद के लिए भी आश्वस्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button