उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुंज्या अब डिज़्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है

डर और चौंकाने वाली घटनाओं से भरपूर कहानी

लखनऊ : आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान और अमर कौशिक द्वारा मैडॉक फिल्म्स के तहत निर्मित, ‘मुंज्या’ अब विशेष रूप से डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर स्ट्रीम हो रही है.

हॉरर, कॉमेडी और मनोरंजन का एक पूरा पैकेज; एक ऐसी उलझी हुई कहानी है, जिसमें लोककथायें, रोमांस और कुछ अनसुलझे सवाल शामिल हैं। इस कहानी को देखने का इंतजार आखिरकार खत्‍म हो चुका है, क्‍योंकि मुंज्‍या की स्‍ट्रीमिंग सिर्फ डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर हो रही है। यह फिल्‍म दर्शकों को दोगुना मनोरंजन और तिगुना हॉरर देने का वादा करती है, क्‍योंकि इस सुपरनैचुरल कॉमेडी में डर का स्‍तर और भी बढ़ गया है। मुंज्‍या का निर्देशन आदित्‍य सरपोतदार ने किया है और इसे दिनेश विजान और अमर कौशिक ने मैडॉक फिल्म्स के तहत निर्मित किया है। इस फिल्‍म में अभय वर्मा, शरवरी और मोना सिंह की मुख्‍य भूमिकाएं हैं।
मुंज्‍या की कहानी पुणे और कोंकण के परिदृश्‍य पर आधारित है। यह बिट्टू (अभय वर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे बेला (शरवरी) से प्‍यार हो जाता है। जब वह अपने गांव जाता है, तो उसे अपने अतीत और पुरखों के इतिहास का पता चलता है, जो राक्षसों और परालौकिक गतिविधियों से भरा है। यह फिल्म भारतीय लोककथाओं को समर्पित है, जिसमें एकतरफा प्यार, सहमति और आधुनिक समाज का चित्रण जैसे विषय शामिल हैं।
निर्देशक आदित्‍य सरपोतदार ने कहा, ‘’मुंज्‍या की कहानी को 2-3 साल से लिखा जा रहा था। मैं हमेशा से इसके शोध की बारीकियों में जाना चाहता था, क्‍योंकि यह निजी कहानी है और मैं इसके साथ पूरा न्‍याय करना चाहता था। इसका कारण उससे जुड़ी भावनाएं थीं। इस कहानी को मैडॉक के साथ मिलकर स्‍क्रीन पर लाना एक ताजगीपूर्ण अनुभव था, क्‍योंकि ‘स्‍त्री’ और ‘भेडि़या’ जैसी फिल्‍में उन्‍होंने ही बनाई है और उन्‍हें पता है कि हॉरर कॉमेडी जोनर को किस तरह के ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। मैं मुंज्‍या को एक डार्क हॉर्स के तौर पर देख रहा हूँ और उसके बेहतरीन प्रदर्शन ने हमें चौंका दिया है। इससे पता चलता है कि कंटेन्‍ट किसी भी रूप में हो, उसे अपने दर्शक मिलेंगे ही और आखिरकार अच्‍छा कंटेन्‍ट बाज़ी मार लेता है। मोना, शरवरी, सत्‍यराज और अभय जैसे नये एवं अनुभवी कलाकारों ने इस फिल्‍म को बहुत कुछ दिया है और हमारी कड़ी मेहनत को साबित किया है। मुंज्‍या का रिलीज डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर हो रहा है, तो यकीनन यह फिल्‍म देखने का उम्‍दा अनुभव देगी और हर घर में पहुँचेगी।‘’
शरवरी ने कहा, ‘’इस फिल्‍म को हर किसी से मिल रहे प्‍यार को देखकर मुझे बहुत गर्व और खुशी हो रही है। आदित्‍य सरपोतदार सर ने लंबे वक्‍त से इसे सही दर्शकों तक पहुँचाने और उसका निमित्‍त बनने का जो सपना देखा था, उसके हकीकत में बदल जाने का पल सम्‍मान से भरा था। इसमें मुझे भी एक आधुनिक महिला की भूमिका निभाने का अनुभव मिला और मैंने जाना कि आज के जमाने में वह कैसे कदम उठा सकती है। इस एक फिल्‍म ने मुझे कई यादें दी हैं, और बेला जैसा किरदार निभाना एक बे‍हतरीन अनुभव रहा है। अभय और मोना मैडम के साथ स्‍क्रीन शेयर करते हुए मैंने बहुत कुछ सीखा। मुंज्‍या के डिज्‍नी+ हॉटस्‍टार पर आने के साथ हमें उसके दर्शक बढ़ने और ज्‍यादा से ज्‍यादा घरों में पहुँचने की उम्‍मीद है।‘’
अभय वर्मा ने कहा, ‘’मुझे लगता है कि मुंज्‍या ने मुझे चुना, इसके अलावा कुछ नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button