उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोयल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पास सभी अत्याधुनिक तकनीक के साथ बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज संभव

लखनऊ। गोयल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मंगलवार को फैज़ाबाद रोड स्थित हॉस्पिटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।  इस अवसर पर डॉ. अमृत ने कहा कि हम अपनी सेवाओं को पूरे शहर एवं अन्य छोटे-बड़े क्षेत्र में पहुंचाने कार्य करेंगे । जिससे हर छोटे बड़े व्यक्ति को हमारे 300 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सेवा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि गोयल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पास सभी अत्याधुनिक तकनीकी मौजूद है। जिससे हम बड़ी से बड़ी बीमारी का सफलतापूर्वक इलाज कर सकते हैं। अत्याधुनिक तकनीक से हमारे पास एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर प्रत्यारोपण, पास सर्जरी द्वारा, स्पाइन सर्जरी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, लैप्रोस्कोपी, माँ और बच्चे की देखभाल एवं अन्य सबसे महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध होने के साथ-साथ अपने मरीज को भर्ती करने के लिए डीलक्स एवं सुपर डीलक्स कमरे। बच्चों के लिए NICU लखनऊ में सबसे कम शुल्क में उपलब्ध हैं । उन्होंने आगे कहा कि हम कोशिश करेंगे की ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस लाभ के बारे में पता चले ताकि उन सभी को गोयल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सुविधाओ का लाभ मिल सके और आने वाले समय में हम सर्वश्रेष्ठ हो। इस मौके पर हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर अंजू गोयल, डॉक्टर अजीत प्रताप सिंह समेत सभी डॉक्टरों की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button