Probity for प्रॉस्परिटी (“सत्यनिष्ठा से समृद्धि”)

लखनऊ : केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार, पूर्वोत्तर रेलवेे सतर्कता संगठन द्वारा ‘‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ 26 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2026 तक पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर सहित सभी मण्डलों पर आयोजित किया जा रहा है
इसी क्रम में आज मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवालन ने मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय लखनऊ में प्रातः 11.00 बजे अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा.) भुवनेश सिंह एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नीतू सहित शाखा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता सत्यनिष्ठा शपथ दिलाई कि ’’मेरा विश्वास है कि हमारे देश की आर्थिक राजनीतिक एवं सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए सभी संबंधित पक्षों जैसे सरकार, नागरिकों तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। मेरा मानना है कि प्रत्येक नागरिक को सदैव सतर्क रहना चाहिये एवं ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को पालन करने के लिए सदैव वचनबद्ध होना चाहिए तथा भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष में साथ देना चाहिए”
- अतः मैं प्रतिज्ञा करता हूॅ कि:
– जीवन के सभी क्षेत्रांे में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करूंगा।
– न रिश्वत लूंगा और न ही रिश्वत दूंगा।
– सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करूंगा।
– जनहित में कार्य करूंगा।
– अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करूंगा।
– भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी को दूॅगा।
इस दौरान मण्डल में ‘सतर्कता जागरूकता’ हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। जिसके अन्तर्गत मण्डल के विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालयों में वाद-विवाद, ड्रांइग, क्विज प्रतियोगिता तथा वाकाथान, सतर्कता सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सतर्कता सम्बन्धी विषयों पर व्याख्यान दिये जायेगें तथा शिकायत एवं सुझाव संबंधी बूथ लगाये जायेगे।
इस अवधि मंे लखनऊ मण्डल के स्टेशनों पर यात्री एवं कर्मचारी जागरूकता हेतु उपभोक्ताओं को सतर्कता संबंधी जानकारी सभी स्टेशनों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम द्वारा संदेश प्रसारित किया जा रहा है तथा डिजिटल डिस्पले बोर्ड के माध्यम से विभिन्न प्रकार के भ्रष्टाचार उन्मूलन संबंधी जागरूकता संदेश प्रदर्शित किये जा रहे है। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज कराने हेतु रेलवे हेल्पलाइन नं0 139 पर संपर्क करें।



