उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
एरोन कंपोजिट का आईपीओ 28 अगस्त को खुलेगा, 56.10 करोड़ रूपये जुटाने की योजना

लखनऊ । फाइबर ग्लास रिइंफोर्स्ड पॉलिमर प्रोडक्ट्स के निर्माण और आपूर्ति में लगी कम्पनी एरोन कंपोजिट लिमिटेड अपने एसएमई पब्लिक इश्यू से 56.10 करोड़ रूपये तक जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर अपना पब्लिक इश्यू लॉन्च करने की मंजूरी मिल गई है। पब्लिक इश्यू कल 28 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 30 अगस्त को बंद होगा।
पब्लिक इश्यू की आय में से 39 करोड़ रूपये का उपयोग गुजरात के महेसाणा में एक विनिर्माण इकाई की स्थापना के लिए पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए किया जाएगा। हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड इस इश्यू की बुक रनिंग लीड मैनेजर है। 56.10 करोड़ रूपये के आईपीओ में 10 रूपये अंकित मूल्य के 44.88 लाख इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है।



