उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

घर-घर तिरंगा अभियान में निहित है स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प : यशवंत सिंह

लखनऊ। लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के संरक्षक यशवंत सिंह ने कहा है कि घर घर तिरंगा अभियान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान को हार्दिक प्रणाम है। इस अभियान में देश के 140 करोड़ नागरिकों का स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प निहित है।

घर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को चन्द्रशेखर चबूतरा, दारुलशफ़ा ( लखनऊ ) पर तिरंगा लहराते हुए लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के संरक्षक यशवंत सिंह ने कहा कि सकल संसार को वसुधैव कुटुम्बकम् का दर्शन देने वाला यह पावन देश एक लम्बे समय से विदेशी हमलों और उनके क्रूर शासन का शिकार रहा है। इस तिरंगे में इन क्रूर अक्रांताओं का अंत भी निहित है और नए सशक्त भारत का उदय भी। इस उदय को देखकर कुछ विदेशी ताकतें हम लोगों के खिलाफ षडयंत्र भी कर रहीं है। उन्होंने कहा कि षड्यंत्रों को विफल करना हमारा, आपका, सबका दायित्व है।
घर घर तिरंगा अभियान के तहत हुए तिरंगा लहराओ अभियान में लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, उदय शंकर चौरसिया, चतुर्भुज सिंह, एजाज अहमद लम्बू, संजय गुप्ता, अतुल चौबे, अमित प्रजापति और सुभाष राजभर आदि भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button