उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ चलेगा अभियान:डीएम

देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने झोलाछाप डॉक्टरों एवं अपंजीकृत क्लिनिकों तथा पैथोलॉजी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन एक माह का विशेष अभियान चलाएगा। सभी तहसीलों के एसडीएम संबंधित एमओआईसी के साथ समन्वय स्थापित कर अपंजीकृत अस्पतालों, क्लिनिक, पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य की मॉनिटरिंग स्वयं उनके द्वारा की जाएगी। झोलाछाप डॉक्टरों एवं अपंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्र एवं पैथोलॉजी के विरुद्ध कार्रवाई में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने जनपद के समस्त एलोपैथिक डॉक्टरों से सीएमओ कार्यालय में अपना पंजीकरण कराने का अनुरोध किया है। जनपद की सीमा में क्लिनिक का संचालन करने के लिए सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अनुरोध किया कि वह केवल पंजीकृत चिकित्सकों एवं अस्पतालों में ही ईलाज कराएं। झोलाछाप डॉक्टरों से किसी भी दशा में ईलाज न कराएं। झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करते हैं।

डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने बताया है कि इस समय जनपद में कुल 136 पंजीकृत हॉस्पिटल, 62 क्लिनिक, 57 अल्ट्रासाउंड सेंटर 54 पैथोलॉजी का पंजीकरण ही सीएमओ कार्यालय में हुआ है, जिसकी सूची जारी की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अपंजीकृत चिकित्सालय, पैथोलॉजी अल्ट्रासाउंड सेंटरो की जांच हेतु ब्लॉकवार नामित अधीक्षक/ चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विवरण में बताया है कि अधीक्षक प्रा०स्वा० केन्द्र मझगाँवा डा0 आकाश पांडेय, अधीक्षक सामु० स्वा०केन्द्र बरहज डा0 अजय पाल, अधीक्षक प्रा०स्वा०केन्द्र पथरदेवा डा0 प्रभात रंजन, अधीक्षक सामु० स्वा० केन्द्र पिपरादौला कदम (देसही देवरिया) डा0 शुभलाल शाह, अधीक्षक सामु० स्वा०केन्द्र गौरीबाजार डा0 बीएन गिरी, अधीक्षक प्रा०स्वा० केन्द्र बैतालपुर डा0 मनीष कुमार सिंह, अधीक्षक प्रा०स्वा०केन्द्र रामपुर कारखाना डा0 विनीत कुमार सिंह, अधीक्षक सामु०स्वा०केन्द्र रूद्रपुर डा0 सत्येंद्र कुमार राय, अधीक्षक प्रा०स्वा०केन्द्र भलुअनी डा0 डा0 शंभू प्रसाद, अधीक्षक प्रा०स्वा०केन्द्र भागलपुर डा0 श्याम कुमार, अधीक्षक प्रा०स्वा० केन्द्र भटनी डा0 धनंजय कुशवाहा, अधीक्षक सामु० स्वा०केन्द्र सलेमपुर डा0 अतुल कुमार, अधीक्षक सामु०स्वा० केन्द्र लार डा0 बीपी सिंह, अधीक्षक प्रा०स्वा० केन्द्र भाटपाररानी डा0इमाम हुसैन, अधीक्षक प्रा०स्वा०केन्द्र बनकटा डा0 ओम प्रकाश, अधीक्षक सामु०स्वा० केन्द्र तरकुलवां डा0 अमित कुमार, अधीक्षक प्रा०स्वा०केन्द्र महेन डा0 मूल चंद्र को जांच हेतु नामित किया गया है। सभी एमओआईसी अपने-अपने क्षेत्रों के एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button