उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
जीएसटी विभाग ने बस में की छापेमारी,कब्जे में लिये गए 80 लाख रूपये के मोबाइल

गोरखपुर : जीएसटी विभाग ने सहजनवां में दिल्ली से गोरखपुर आ रही आर एस यादव बस में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में मोबाइल फ़ोन कब्जे में लिये हैं ।
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बरामद हुए मोबाइल फ़ोन बलदेव प्लाजा गोलघर स्थित फर्म ‘जायसवाल ट्रेडिंग कम्पनी’,‘तुलस्यान मोबाईल वर्ल्ड’ व एक अज्ञात फर्म के हैं । जब्त किए गए मोबाइल फ़ोन की अनुमानित लागत 80 लाख रूपये बताई जा रही है।


