उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बिजली चोरी के मामले में पैसे के लेनदेन का ऑडियो क्लिप का संज्ञान लेकर की कार्रवाई

ऊर्जा मंत्री ने अवर अभियंता, विजिलेंस गोपीचंद गुप्ता, उप निरीक्षक, प्रभारी प्रवर्तन दल अमित कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत विद्युत चोरी के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज न करने के लिए ग्राम व पोस्ट चंद्रावर, बलिया निवासी विवेक कुमार चौहान तथा अंकित कुमार यादव से पैसा मांगने का ऑडियो क्लिप का संज्ञान लेकर बलिया जनपद में तैनात अवर अभियंता विजिलेंस गोपीचंद गुप्ता तथा उप निरीक्षक प्रभारी प्रवर्तन दल अमित कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा बलिया के तत्कालीन मुख्य आरक्षी राजकुमार वर्तमान में फिरोजाबाद जनपद में तैनात के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को निर्देश दिए हैं।

ऊर्जा मंत्री ने सभी विद्युत कार्मिकों को और विजिलेंस टीम के कार्मिकों को सख्त चेतावनी दी है की विभाग में भ्रष्टाचार में संलिप्त तथा कार्य दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध अब सख़्त कार्रवाई की जाएगी।ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा रविवार को जल निगम के फील्ड हॉस्टल में सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता तथा यूपीपीसीएल के उच्च अधिकारियों के साथ ऊर्जा विभाग के कार्यों की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान विद्युत् चोरी से संबंधित उक्त प्रकरण संज्ञान में आने पर उन्होंने 03 कार्मिकों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की।

उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी के मामलो में विद्युत कार्मिकों की संलिप्तता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्युत चोरी के मामलों में कार्मिकों की संलिप्तता सीधे-सीधे विभागीय राजस्व को नुकसान पहुंचाने के साथ ही विभाग की छवि को भी धूमिल कर रहे हैं। ऐसे कार्मिकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त करवाई की जाए। ऊर्जा मंत्री ने सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप ही सभी क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत फॉल्ट, ट्रांसफार्मर जलने या अन्य किसी कारण से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई हो, ऐसे प्रकरणों का त्वरित संज्ञान लिया जाए। अब उपभोक्ताओं की शिकायतों को नजर अंदाज करने वाले कार्मिकों को बहुत महंगा पड़ेगा। उन्हें अपनी लचर कार्य संस्कृति में शीघ्र सुधार लाना होगा। सभी विद्युत कार्मिक अपने-अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क में रहेंगे, विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वारा दिए गए सुझावों को अमल में भी लाएंगे।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत सुदृढ़ीकरण के लिए कराए जा रहे कार्यों को लिए गए शटडाउन के दौरान कराया जाए, शटडाउन लेने से पहले क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी भी दें, जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। बैठक में अध्यक्ष यूपीपीसीएल डॉ. आशीष कुमार गोयल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे तथा सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता ने वर्चुअल प्रतिभाग़ किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button