उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महाप्रबंधक उत्तर रेलवे शोभन चौधुरी का लखनऊ आगमन

अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन (RDSO) में आयोजित कार्यशाला में हुए सम्मिलित

लखनऊ : महाप्रबंधक उत्तर रेलवे, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली,  शोभन चौधुरी का अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत लखनऊ आगमन हुआ I इस कार्यक्रम के पहले दिन 04 जुलाई को महाप्रबंधक लखनऊ में स्थित अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन में पहुंचे एवं वहाँ पर सिग्नलिंग उपकरणों तथा संसाधनों की उपलब्धता, इनकी दक्षता, कार्यक्षमता एवं विश्वसनीयता पर आयोजित होने वाली कार्यशाला में सम्मिलित हुए I

इस कार्यशाला में रेलवे बोर्ड के अधिकारियों, क्षेत्रीय रेलवे के महाप्रबंधकों, महानिदेशक,आर.डी.एस.ओ. सहित विभिन्न कार्यशालाओं एवं ईकाइयों के प्रमुख अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भाग लेकर उक्त विषय पर आधारित अनेक बिंदुओं एवं महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विस्तारपूर्वक चर्चा की I
इस बैठक से पूर्व चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर मण्डल रेल प्रबंधक,  एस. एम. शर्मा ने मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ महाप्रबंधक का स्वागत किया एवं उनको मण्डल की विभिन्न गतिविधियों, रेल कार्यों की प्रगति और परियोजनाओं की जानकारी से अवगत कराया I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button