उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पुराने लखनऊ में शूट हुई लौंग शॉर्ट फिल्म ‘ गुलाबी रेवड़ी ‘

लखनऊ की रेवड़ी की मिठास दिखेगी लौंग शॉर्ट फिल्म ' गुलाबी रेवड़ी ' में : संतोष शुक्ला

लखनऊ। पूरी दुनिया जहां लखनऊ की कला-संस्कृति, तहजीब, अदब, नजाकत, नफासत के साथ यहां के खानपान की दीवानी है, ऐसे में बॉलीवुड भी लखनऊ की दीवानगी में पीछे नहीं है, इसी का परिणाम यह है कि आज पुराने लखनऊ में लौंग शॉर्ट फिल्म गुलाबी रेवड़ी की शूटिंग संपन्न हुई।

काया प्रोडक्शन के बैनर तले पुराने लखनऊ के रूमी गेट, छोटा इमामबाड़, बड़ा इमामबाड़ा, कुड़िया घाट, भार्गव विला कैसरबाग, रेवड़ी मार्केट चारबाग, सलीमपुर हाऊस जैसे अन्य स्थानों पर लौंग शॉर्ट फिल्म ‘ गुलाबी रेवड़ी ‘ की शूटिंग की गई।


फिल्म के मुख्य अभिनेता जय हो और बच्चन पांडे फेम संतोष शुक्ला ने बताया कि लौंग शॉर्ट फिल्म ‘ गुलाबी रेवड़ी ‘ लखनऊ की प्रसिद्ध रेवड़ी और रेवड़ी व्यापारी के पोते नित्या शुक्ला पर आधारित है। इस फिल्म में रेवड़ी की मिठास के साथ लखनऊ के अतीत और आज की फ़िजा दिखाई देगी।
अभिनेता संतोष शुक्ला ने बताया कि लौंग शॉर्ट फिल्म ‘ गुलाबी रेवड़ी ‘ में उनके साथ अभिनेत्री नाजिया हुसैन, लेखा प्रजापति, आकांक्षा पांडे, नरेंद्र पंजवानी, अंकित तिवारी, पंखुरी गिडवानी, रिद्धिमा कौशल सहित लखनऊ के बहुत से कलाकार दिखाई देंगे।
लौंग शॉर्ट फिल्म गुलाबी रेवड़ी के निर्माता आशीष गोरेवाला ने बताया की यह फिल्म अपने नाम के अनुरूप मिठास और लखनवी अंदाज से परिपूर्ण होगी। इसके लेखक हैं सुजीत कुमार गुप्ता और निर्देशक हैं दीपक श्रीवास्तव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button