उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सभी जनपदों में 29 जून व्यापारी कल्याण दिवस के आयोजन मे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले :  संदीप बंसल

लखनऊ-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियो की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा की 29 जून महान दानवीर भामाशाह जी की जयंती को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में सभी जनपदों में आयोजित करने का निर्णय लिया है जो अत्यंत सराहनीय है

संदीप बंसल ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद व्यापारी समाज के सम्मान के लिए लिया गया यह महत्वपूर्ण निर्णय है और इस अवसर पर सभी जिलों में व्यापारी एवं उद्यमी समाज के प्रतिनिधि बढ़-चढ़कर जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लें


संदीप बंसल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री जी को जो पत्र लिखा है सुझाव दिए हैं उसमें यह सुझाव भी है की सर्वाधिक टैक्स देने वाले के साथ-साथ टैक्स देने के लिए प्रेरित करने वाले व्यापारी प्रतिनिधि को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाए।

बैठक में उपस्थित समस्त प्रदेश पदाधिकारियो ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं वित्त संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना का आभार व्यक्त करते हुए 29 जून को व्यापारी समाज के उत्थान के लिए एक मील का पत्त्थर करार दिया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल,प्रदेश प्रवक्ता एवं महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, महामंत्री राजीव कक्कड़, दीपेश गुप्ता, उपाध्यक्ष शिशिर सिंह,मंत्री अलोक एरन, सोशल प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, महिला अध्यक्ष कजरा निगम, उपाध्यक्ष हिना सिराज खान, जिला अध्यक्ष ललित सक्सेना प्रभारी पतंजलि सिंह सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button