उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिवाली पर दंगल टीवी की नये शो ‘सांचे दरबार की जय’ की सौगात

मुंबई। दिवाली के शुभ अवसर पर दंगल टीवी लेकर आया है एक नया शो ‘सांचे दरबार की जय’, जोकि है ध्यानु भगत से प्रेरित आस्था की एक सशक्त कहानी। यह भक्तिपूर्ण सामाजिक ड्रामा ध्यानु भगत की उस गाथा को जीवंत करता है, जिनकी माँ ज्वाला के प्रति अटूट भक्ति आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है। इन्हीं की बदौलत दुनिया को ‘जागराता’ और ‘सांचे दरबार की जय’ की परंपरा मिली। एंटर10 टीवी नेटवर्क का प्रमुख चैनल, दंगल टीवी पर ‘सांचे दरबार की जय… ध्यानु भगत की अमर कहानी’ पेश है। यह एक भक्तिपूर्ण सामाजिक ड्रामा है, जो माँ ज्वाला के परम भक्त ध्यानु भगत के जीवन से प्रेरित है। शाम साढ़े छह बजे शुरू होने वाला यह शो दिवाली के त्योहार में एक दिव्य अहसास जोड़ता है और दर्शकों के सामने आस्था और भक्ति की एक प्रेरणादायक कहानी पेश करता है। इस शो में कई कलाकार शामिल हैं, जिनमें पंडित नंदजी के रूप में राजेश दुबे, योगमाया के रूप में तनिष्क शेख, मीरा के रूप में अर्शी जावेद, भोजराज के रूप में मशहूर अभिनेता निमय बाली, बलवंत के रूप में दैविक भानुशाली, पाताल बाबा के रूप में राम अवन और पौना सिंह के रूप में राजन व्यास शामिल हैं। ये सभी कलाकार अपनी बेहतरीन अदाकारी से उस आस्था, डर, शक्ति और संघर्ष को जीवंत करते हैं, जो ध्यानु के सफर को आकार देते हैं।
गहरे सामाजिक भेदभाव वाले दौर के एक छोटे से गाँव में रची गई यह कहानी ध्यानु की है, जिसका किरदार मितांश यादव ने निभाया है। ‘सांचे दरबार की जय… ध्यानु भगत की अमर कहानी’ हमें दिखाती है कि कैसे प्रेम, डर पर जीत हासिल कर सकता है और कैसे सबसे बड़ी ताकत को भी एक सच्ची और अडिग आस्था के सामने नतमस्तक होना पड़ता है। ध्यानु का किरदार निभाने वाले मितांश यादव कहते हैं, ‘‘मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे यह किरदार निभाने का मौका मिला। मुझे व्यक्तिगत रूप से भक्ति और मंत्र-जाप करना पसंद है, इसलिए इस शो का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हुई।’’ नंद बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता राजेश दुबे कहते हैं, ‘‘हमें लगता है कि ज्वाला माता ने खुद हमें इस अद्भुत कहानी को लोगों के सामने लाने और भक्ति, प्रेम तथा ईश्वर के प्रति समर्पण का असली अर्थ समझने के लिए चुना है।’’ दंगल टीवी पर ‘सांचे दरबार की जय… ध्यानू भगत की अमर कहानी’ शो प्रसारण सोमवार से शनिवार, शाम साढ़े छह हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button