त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन, लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर होगा ठहराव

लखनऊ : त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दो विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें चंडीगढ़–पटना–चंडीगढ़ तथा रानी कमलापति–गोरखपुर–रानी कमलापति के मध्य विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।
1. गाड़ी संख्या 04510 चंडीगढ़–पटना आरक्षित विशेष एक्सप्रेस, 06 नवम्बर, 2026 को चंडीगढ़ से रात्रि 22:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर एवं हरदोई होते हुए लखनऊ मंडल के *आलमनगर स्टेशन पर आगमन प्रातः 10:40 बजे तथा प्रस्थान प्रातः 10:50 बजे*, *उतरठिया जंक्शन पर आगमन प्रातः 11:10 बजे तथा प्रस्थान प्रातः 11:12 बजे*, *सुल्तानपुर स्टेशन पर आगमन दोपहर 13:25 बजे तथा प्रस्थान दोपहर 13:30 बजे* एवं *वाराणसी जंक्शन पर आगमन शाम 16:35 बजे तथा प्रस्थान शाम 16:45 बजे* करेगी। इसके पश्चात यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा एवं दानापुर होते हुए रात्रि 21:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
2. वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या *04509 पटना–चंडीगढ़ आरक्षित विशेष एक्सप्रेस* दिनांक *07 नवम्बर, 2026* को पटना जंक्शन से रात्रि 23:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन लखनऊ मंडल के *वाराणसी जंक्शन पर आगमन प्रातः 04:40 बजे तथा प्रस्थान प्रातः 04:50 बजे*, *सुल्तानपुर स्टेशन पर आगमन प्रातः 06:30 बजे तथा प्रस्थान प्रातः 06:35 बजे*, *उतरठिया जंक्शन पर आगमन प्रातः 08:58 बजे तथा प्रस्थान प्रातः 09:00 बजे* एवं *आलमनगर स्टेशन पर आगमन प्रातः 09:30 बजे तथा प्रस्थान प्रातः 09:40 बजे* करेगी। इसके बाद यह ट्रेन हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रुड़की एवं सहारनपुर होते हुए चंडीगढ़ रात 21:40 बजे पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित श्रेणी, स्लीपर श्रेणी, सामान्य श्रेणी कोच शामिल हैं।
3. *गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति–गोरखपुर विशेष एक्सप्रेस* दिनांक 07 नवम्बर, 2026 (शनिवार) को रानी कमलापति स्टेशन से शाम 18:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एवं उरई होते हुए कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके पश्चात लखनऊ मंडल के अंतर्गत *लखनऊ स्टेशन पर आगमन प्रातः 06:20 बजे तथा प्रस्थान प्रातः 06:30 बजे, बाराबंकी स्टेशन पर आगमन प्रातः 08:04 बजे तथा प्रस्थान प्रातः 08:06 बजे*, बुढ़वल, गोंडा, मनकापुर, बस्ती होते हुए दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
4. वापसी दिशा में *गाड़ी संख्या 01664 गोरखपुर–रानी कमलापति विशेष एक्सप्रेस* दिनांक 09 नवम्बर, 2026 (सोमवार) को गोरखपुर से प्रातः 07:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मनकापुर, गोंडा, बुढ़वल, *बाराबंकी स्टेशन पर आगमन दोपहर 12:05 बजे तथा प्रस्थान दोपहर 12:07 बजे एवं लखनऊ स्टेशन पर आगमन दोपहर 13:05 बजे तथा प्रस्थान दोपहर 13:15 बजे करेगी*। इसके बाद यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी , बीना एवं विदिशा होते हुए रात्रि 01:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित श्रेणी, स्लीपर श्रेणी, सामान्य श्रेणी कोच शामिल हैं।
नोट:- यात्रियों से अनुरोध है कि उपरोक्त रेल गाड़ियों के रूट के अन्य ठहरावों और समय-सारणी की जानकारी के लिए कृपया रेल मदद हेल्पलाइन नं. 139 डायल करें अथवा रेलगाड़ी पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in देखें।



