‘ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह’- जल बचाओ का संदेश

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम महेंद्र सिंह के नेतृत्व में 1 से 7 नवंबर 2026 तक ‘ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह’ मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज ‘सेव वाटर’ थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ जं0, गोरखपुर जं0, ऐशबाग जं0, गोंडा जं0, खलीलाबाद तथा बस्ती स्टेशनों पर यात्रियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों और वेंडर्स को ‘मिशन-लाइफ’ शपथ दिलाई गई। इस दौरान जल को बचाने के मुख्य तरीकों, आवश्यकतानुसार उपयोग और जल के संरक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गई। स्वास्थ्य निरीक्षकों और कर्मचारियों ने जल बचत के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद, कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने स्टेशन परिसर में यात्रियों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर, बैनर, पंपलेट और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से रैली निकाली।



