उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

MLA गीता भारत जैन के अथक प्रयासों से मीरा-भायंदर में बनेगा अत्याधुनिक व भव्य कैंसर अस्पताल

मुंबई – महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर विधानसभा क्षेत्र में साल 2019 में एक स्वतंत्र विधायिका के तौर पर चुनी जाने वाली गीता भारत जैन की पहचान विकास और सामाजिक बदलाव के लिए अथक प्रयास करने वाली नेता के रूप में होती है।

मीरा-भायंदर में कैंसर अस्पताल के निर्माण की संकल्पना स्थानीय लोगों को सुलभ तरीके से और किफ़ायती दरों में इलाज मुहैया कराने के संकल्प के चलते पैदा हुई. स्थानीय लोगों द्वारा कैंसर के इलाज के लिए झेली जाने वाली‌ तमाम मुसीबतों को देखते हुए मीरा-भायंदर में कैंसर अस्पताल को बनवाने की शुरुआती प्रेरणा मिली।
कैंसर अस्पताल बनवाने को लेकर विधायिका गीता भारत जैन का विज़न स्पष्ट था – सभी आधुनिक उपकरणों से सुसज्ज एक ऐसे कैंसर अस्पताल का निर्माण करना जो निजी अस्पतालों पर लोगों की निर्भरता ‌को ख़त्म कर‌ दे और हर किसी को कैंसर का गुणवत्तापूर्ण इलाज आसानी से उपलब्ध हो सके।

साल 2022-23 में मीरा-भायंदर में दौरे के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गीता भारत जैन ने‌ जनता की भारी मौजूदगी में इलाके में अस्पताल के निर्माण के बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी दी थी. इस प्रस्ताव पर‌ तुरंत सभी का ध्यान आकर्षित किया गया और फिर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने‌ जल्द ही इस प्रस्ताव के प्रति अपना समर्थन ज़ाहिर किया।
उल्लेखनीय है कि अस्पताल के निर्माण के लिए स्थानीय स्तर पर मीरा-भायंदर नगर निगम को अब तक ₹13.4 करोड़ रुपये दिये जा चुके हैं जो निर्माण कार्य के शुरू होने का संकेत है. यह गीता भारत जैन‌ के दूरदृष्टा होने का सबूत है कि मीरा-भायंदर की सीमा में एक भव्य कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। आसपास रहने वाले लगभग 50 लाख लोगों को इसका फ़ायदा होगा। यह इलाके में स्वास्थ्य क्षेत्र की बेहतरी के लिए उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों व उनके समर्पण भाव को दर्शाता है।
विधायिका गीता भारत जैन एक ऐसी शख़्सियत हैं जो अपनी विरासत को एक सकारात्मक और समाज में बदलाव के तौर में देखना चाहती हैं. वो अपने पीछे एक ऐसी विरासत को छोड़ जाना चाहती हैं जिसमें सभी को जनता की सेवाभाव का अक्स नज़र आता हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button