सीतापुर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के साथ स्टेशन यार्ड का निरीक्षण किया

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा.) राजीव कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक(परि.) विक्रम कुमार तथा मण्डल के शाखाधिकारियों के साथ लखनऊ-मैलानी रेलखण्ड पर स्थित सीतापुर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के साथ स्टेशन यार्ड का निरीक्षण किया।

मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने मानसून आने से पूर्व बरसात के पानी की निकासी सुचारू रूप करने हेतु सभी शाखाधिकारियों को निर्देशित किया। मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने बताया कि संरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा स्टेशन यार्ड में आउटलेट और नालियों को साफ-सफाई विशेष निगरानी रखने हेतु संबंधित को निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आपात स्थितियों से निपटने के लिए अपनी टीमों को हाई अलर्ट पर रखें अपनी टीम से बात करें और कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित करें।

इसके पश्चात सीतापुर स्टेशन पर स्थित क्रू लॉबी में मंडल रेल प्रबंधक महोदय की अध्यक्षता में ‘ शटिंग मेला ‘ का आयोजन किया गया। जिसमें शंटिंग के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां ,ऑटोमेटिक ब्लॉक खंड की वर्किंग ,आने वाली नॉन इंटरलॉक वर्किंग कार्य प्रणाली के विषय में ज्ञान दिया गया तथा कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी गई और उनका निदान भी किया गया।

इस शांटिंग मेला में 20 लोको पायलट ,15 सहायक लोको पायलट , 06 गार्ड ,3 कांटा वाला और 04 स्टेशन मास्टर ने भाग लिया।

इसके उपरांत मण्डल रेल प्रबन्धक महोदय ने पुश ट्रॉली के माध्यम से थाम्सनगंज गुड्स साइडिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने मालगोदाम आफिस, प्लेटफार्म, शेड, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व जल-निकासी आदि का निरीक्षण किया ।

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (द्वितीय),मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी), मण्डल विद्युत इंजीनियर/(परि.), सहायक विद्युत इंजीनियर एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।



