उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

. 6.65 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है गोलागोकरननाथ रेलवे स्टेशन

गोरखपुर : अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंड़ल पर स्थित गोलागोकरननाथ रेलवे स्टेशन को रु. 6.65 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में गोलागोकरननाथ रेलवे स्टेशन से होकर सवारी एवं मेल/एक्सपे्रस सहित कुल 16 गाड़ियां संचालित हो रही है तथा यहाँ से लगभग 1500 यात्रियों का आवागमन प्रतिदिन होता है।


अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत गोलागोकरननाथ रेलवे स्टेशन पर किये जा रहे उन्नयन एवं सुधार कार्यो में सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार, स्टेशन भवन में सुधार, प्लेटफार्मो का उच्चीकरण एवं विस्तार, यातायात संचालन क्षेत्र एवं पार्किंग क्षेत्र का विकास, यात्री प्रतीक्षालयों में वी.आइ.पी. लाॅउन्ज, द्वितीय श्रेणी (महिला/पुरूष) प्रतीक्षालय के उन्नयन कार्य, आधुनिक प्रसाधन तथा 10 टाॅयलेट ब्लाॅक के निर्माण सहित फसाड लाइटिंग में सुधार का कार्य किया जा रहा है। इन निर्माण कार्यो में सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार का 85 प्रतिशत तथा फसाड लाइटिंग, प्लेटफार्मो का उच्चीकरण एवं विस्तार से सम्बन्धित 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त 6 बे के प्लेटफार्म छाजन एवं लो कास्ट छाजन तथा 4 वेटिंग हाॅल का कार्य पूरा हो चुका है तथा शेष कार्य प्रगति पर है। यात्रियों के सुविधा सहित सभी निर्माण कार्याे को पूरा कर गोलागोकरननाथ रेलवे स्टेशन को आकर्षक स्वरूप दिया जायेगा।
उपरोक्त कार्यो के पूर्ण हो जाने पर गोलागोकरननाथ रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों एवं उपयोगकत्र्ताओं को जहाँ एक ओर उन्नत एवं आधुनिक यात्री सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा वही दूसरी ओर रेल परिसर में प्रवेश करते ही उन्हें सुखद अनुभूति मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button