उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

माध्यमिक शिक्षा के उन्नयन” के लिए विचार गोष्ठी आयोजित

जुलाई माह में शासन स्तर से लंबित आदेशों को निर्गत कराने का प्रयास करेंगे : शिक्षा निदेशक महेंद्र देव

लखनऊ : उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के तत्वावधान में लखनऊ स्थित पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा कर्मचारी संघ के सभागार में 26 जून 2024 को “माध्यमिक शिक्षा के उन्नयन” हेतु विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार राय एवं संचालन प्रदेशीय महामंत्री डॉ. सुखपाल सिंह तोमर ने की। गोष्ठी में प्रधानाचार्यों की मांगों के संबंध में महामंत्री ने विस्तृत चर्चा करते हुए प्रतिनिधियों का सुझाव आमंत्रित किया।

गोष्ठी के प्रारंभ में सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव,अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार राय, संरक्षक देव कृष्ण शर्मा, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा आयोजक डॉ. महेंद्र नाथ राय ने किया।

महामंत्री ने मांगों के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसका समर्थन  प्रवीण जी सहारनपुर, विपिन सिंह आगरा, मनजीत सिंह, डॉ. दिनेश शर्मा अलीगढ़ , वेद प्रकाश सुल्तानपुर, प्रदीप गुप्ता, अनिल जालौन आदि ने समर्थन करते हुए परिषद की एकता पर जोर दिया।

शिक्षा निदेशक ने अपने संबोधन में परिषद को आश्वस्त किया कि आपकी मांगे जायज है और हमने आपकी मांगों के संबंध में शासन से सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का प्रस्ताव पूर्व में कर चुके हैं । आगामी जुलाई माह में शासन के स्तर से लंबित आदेशों को निर्गत कराने का प्रयास करेंगे। अध्यक्ष, महामंत्री तथा संरक्षक द्वय ने शिक्षा निदेशक को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया।

भोजनोपरांत द्वितीय सत्र में मांग पत्र को लेकर अनेकानेक प्रधानाचार्यों ने अपना विचार रखा। संरक्षक देव कृष्ण शर्मा ने सबकी उपस्थिति के लिए आभार एवं धन्यवाद दिया।

संयोजक डॉक्टर महेंद्र नाथ राय ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए परिषद हित में कार्य करने की प्रेरणा दी।

अध्यक्षीय संबोधन में डॉक्टर हरेंद्र कुमार राय ने प्रधानाचार्यों के हित में एक-एक क्षण समर्पित रहने का आश्वासन देते हुए परिषद को शक्तिशाली बनाने का अनुरोध किया।अंत में राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button