उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल बृहस्पतिवार को प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे

लखनऊ : लखनऊ से सांसद केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 09 मई को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का बृहस्पतिवार शाम 04:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर आगमन होगा। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री कालिदास मार्ग आवास जाएंगे।

रक्षा मंत्री शाम 6:00 बजे सिटी माटेसरी कैंब्रिज शाखा, गोमती नगर एक्सटेंशन में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी में सम्मिलित होंगे।

अगले दिन 10 मई शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे कालिदास मार्ग आवास से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 10:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से देवघर झारखंड के लिए रवाना होंगे।

 

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button