उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा किसान मोर्चा लखनऊ महानगर का अन्नदाता किसान सम्मेलन  संपन्न 

लखनऊ : भाजपा किसान मोर्चा लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित अन्नदाता किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला , विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ,पूर्वी विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी ओ पी श्रीवास्तव थे.

कार्यकर्म में मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि ने केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और किसानों के हित की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और यह अपील की देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को 5 लाख से अधिक मतों से जीत दिलाना है और विश्व के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता मा ० नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाना है।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण ने कहा कि किसानों में वह सामर्थ्य है कि मिट्टी से सोना निकाल सकता है। भाजपा की सरकार कंधे से कंधे मिलाकर किसान भाइयों के साथ खड़ी है। 2014 से भाजपा की प्रतिबद्धता रही है कि गांव गरीब और किसान, झुग्गी झोपड़ी का इंसान, बेरोजगार नौजवान और देश की माता और बहनों को सम्मान के साथ आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ बनाना है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनगिनत योजनाएं चलाई गई ।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अव्वल रही है। अब तक विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं समेत अन्य लाभार्थियों को लाभ पहुंचा है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के लिए अभियान संचालित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता ने ठान लिया है कि तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौपेंगी। जनता भाजपा सरकार के कार्यों से खुश है और फिर से भाजपा को सत्ता सौंपना चाहती है और लखनऊ में अटल जी के सपनों को साकार करते हुए राजनाथ सिंह द्वारा कराए गए अनेको विकास और जनकल्याण के कार्यो से खुश जनता राजनाथ सिंह जी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएगी।

पूर्व विधानसभा भाजपा प्रत्याशी ओ.पी श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान भाइयों के लिए काम हो रहे हैं और आज हालात पूरी तरह से बदलते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जिस प्रकार से योजनाएँ बनाई हैं, उसके चलते हिंदुस्तान की 25 करोड़ जनता गरीबी रेखा से बाहर आ गई है। भारत के इतिहास में आज तक ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने की। किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अरूण सिंह गप्पू, अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा , कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक खरे,महानगर किसान मोर्चा महामंत्री ज्ञान द्विवेदी , जितेन्द्र सिंह नगर उपाध्यक्ष शिव बरन शुक्ला , ब्रजेश यादव मंत्री आकाश बाजपेई विवेक सिंह सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button