उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मोदी सरकार के 10 सालों में नारी पूजी नहीं गई बल्कि प्रताड़ित की गई : डॉ. सुधा मिश्रा

भाजपा ने यह जानते हुए रामदुलार गोंड बलात्कार के आरोपी हैं उन्हें टिकट दिया : प्रियंका गुप्ता

लखनऊ । प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, डॉ. सुधा मिश्रा एवं उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव, वॉर रूम सदस्य अनामिका यादव ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने किया।

प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए डॉ. सुधा मिश्रा  ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में ‘‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता’’ अर्थात जहां नारी की पूजा की जाती है, उसका सम्मान किया जाता है वहां देवताओं का वास होता है। मगर मोदी सरकार के 10 सालों में नारी पूजी नहीं गई बल्कि प्रताड़ित की गई। हाथरस, उन्नाव, मणिपुर, देहरादून हो या आज का कर्नाटक, एक बात स्पष्ट है कि सिर्फ चुनाव के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा असल में बलात्कारी बचाओ, बलात्कारी भगाओ की पार्टी बन गई है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हुए सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को बचाने का प्रयास जिस तरह भाजपा कर रही है वह बहुत शर्मनाक है। यह जानते हुए कि रेवन्ना महिलाओं का शोषण कर रहे हैं भाजपा ने कुछ सीटें जीतने की खातिर ना सिर्फ उनकी पार्टी से एलायंस किया बल्कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रज्वल रेवन्ना के लिए वोट भी मांगे। दिसंबर 2023 में कर्नाटक भाजपा के एक नेता ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को रेवन्ना के बारे में बताया दिया था फिर भी सब जानते हुए भाजपा इतना घृणित कृत्य करने वाले व्यक्ति के साथ गठबंधन किया। बात खुल जाने पर रेवन्ना को देश से बाहर भगा दिया। इतना ही नहीं जिस ड्राइवर ने वीडियो लीक किये थे वह भी मलेशिया पहुंच गया है।

भारत की धार्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी उत्तर प्रदेश महिलाओ के खिलाफ अपराध का गढ़ बन गई है। चाल चरित्र और नैतिकता की बात करने वाली भाजपा के राज में महिलाओं के प्रति बढ़ता जा रहा है और यह सच एनसीआरबी के आंकड़ों से जाहिर है। इतना ही नहीं भाजपा के तमाम नेता इन अपराधों में लिप्त हैं।

प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की एक स्थानीय अदालत ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामदुलार गोंड को 25 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि वह 10 लाख का जुर्माना अदा करें, जो पीड़िता को सौंप दिया जाएगा। दुर्भाग्य यह है कि भाजपा ने यह जानते हुए रामदुलार गोंड बलात्कार के आरोपी हैं उन्हें टिकट दिया।

प्रदेश कांग्र्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने बढ़ते महिला अपराधों पर देश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी की चुप्पी महिलाओं के प्रति अपराधों पर उनकी उदासीनता और असंवेदनशीलता को देखते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।
जून 2023 में बस्ती जिले में किशोरी के साथ हैवानियत और रेप मामले में बीजेपी कार्यकर्ताओं का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक, मृतका की मां की तहरीर पर बिरऊपुर निवासी मोनू साहनी, राज निषाद और कुंदन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम किया है, तीनों आरोपी बीजेपी से जुड़े हुए हैं।

मई 2023 में यूपी के आगरा की शमसाबाद में महिला ने भाजपा नेता पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि लिफ्ट देने के बहाने भाजपा नेता ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाया और बंदूक की नोक पर उसके साथ गंदा काम किया। शमसाबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर भाजपा नेता के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया है।
साल 2011 में शिष्या के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में केस चल रहा है, इस मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था।

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को 2017 में नाबालिग से बलात्कार और डराने-धमकाने के मामले में दोषी पाया गया था।

आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ गैंगरेप के आरोपी कुणाल पाण्डेय, सक्षम और आनंद भाजपा आईटी सेल के पदाधिकारी हैं।

प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी मध्य जोन की सचिव श्रीमती अनामिका यादव ने कहा कि एनसीआरबी की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में उत्तर प्रदेश 65743 मुकदमों से साथ सबसे ऊपर है।

यादव ने बताया कि प्रति व्यक्ति अपराध उत्तर देश में 7.4 है, जो भारत में सबसे ज्यादा है। पूरे भारत में होने वाले अपराधों में 15 प्रतिशत अकेल उ0प्र0 में होते हैं। दुर्भाग्य देखिए कानून व्यवस्था की बात करने वाले योगी के राज में महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध बढ़ता जा रहा है।

अनामिका यादव ने कहा कि हमने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है उन्हें सशक्त किया है। हमने भारत को प्रथम महिला प्रधानमंत्री, पहली मुख्यमंत्री, पहली राष्ट्रपति, दिया है, कांग्रेस में सशक्त महिला नेता रही हैं। कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में नारी न्याय की बात की है। हम हर गरीब परिवार की महिला को प्रत्येक वर्ष 1 लाख रुपये देंगे। हम उन्हें नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि महिलाओं के प्रति अपराध करने वाले दोषी नेताओं को राजनीति से बाहर का रास्ता दिखाया जाए ताकि एक मानक सेट हो सके। हम प्रतिबद्ध हैं कि देश की आधी आबादी को एक सुरक्षित, समृद्ध एवं सशक्त जीवन देंगे।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button