उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत सौंपी

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मिलकर दिल्ली सरकार के मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम पर संचारित नोट और पत्रों की जांच की मांग करते हुऐ शिकायत सौंपी।

वीरेंद्र सचदेवा के साथ दिल्ली भाजपा मीडिया हेड  प्रवीण शंकर कपूर, प्रवक्ता और वकील अमित तिवारी, मीडिया रिलेशन प्रमुख  विक्रम मित्तल, कार्यालय मंत्री श्री बृजेश राय और वकील श्री शौमेंदु मुखर्जी भी थे।

सचदेवा ने पुलिस आयुक्त को सूचित किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसी इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की हिरासत में हैं और कानूनी रूप से वह किसी मंत्री या लोगों को कोई नोट या पत्र जारी नहीं कर सकते हैं, लेकिन हर दूसरे दिन अरविंद केजरीवाल के मंत्रियों द्वारा उनको लिखे गए पत्रों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया जा रहा है।

जांच एजेंसी ने इनको कलम, कागज़ या कंप्यूटर देने की कोई अनुमति नहीं दी है, इसलिए मंत्रियों द्वारा दिखाए जा रहे पत्र संदेहपूर्ण और नकली लगते हैं।

पत्र में निवेदन किया गया है कि दिल्ली पुलिस को जनहित में मामले की जांच करनी चाहिए और लोगों को गुमराह करने वाले पत्रों की सच्चाई को सार्वजनिक क्षेत्र में प्रकाशित करना चाहिए।

 

Cherish Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button