उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन पर 32 वें गांधी पुस्तक मेला का शुभारंभ

75 वें गणतंत्र दिवस अमृतकाल के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

लखनऊ : साहित्य एवं पठन पाठन में रुचि रखने वाले पाठकों को ध्यान में रखते हुए 26 जनवरी 2024 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन पर 75वें गणतंत्र दिवस के अमृतकाल के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी एवं राष्ट्रवाद पर आधारित 32 वें गांधी पुस्तक मेला का आयोजन किया गया।

इस मेला में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री,उत्तर प्रदेश शासन  ब्रजेश पाठक एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ,  एस.एम.शर्मा उपस्थित रहे। इस मेला का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने इस मेला की सराहना करते हुए साहित्य जगत की सेवा हेतु आयोजक संस्था की प्रशंसा करते हुए अपेक्षा की, कि उत्तम कोटि के साहित्य में रूझान रखने वाले पाठकों हेतु यह मेला एक मील का पत्थर साबित होगा। सर्वोदय साहित्य संस्था, लखनऊ द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन के परिसर में आयोजित यह पुस्तक मेला आगामी 12 फरवरी 24 तक जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button