उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सीटू, सीपीआईएम, जनवादी महिला समिति कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

नोएडा : जनवादी महिला समिति, सीपीआईएम, सीटू के कार्यकर्ताओं द्वारा 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम के साथ बरौला सेक्टर- 49, नोएडा शिव मंदिर पर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा द्वारा झंडा रोहण व राष्ट्रीय गान के साथ हुई इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने सभी देश/ प्रदेश एवं शहर वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने आजादी के संघर्ष और देश के संविधान के महत्व को रेखांकित किया और आजादी के संघर्ष में हुए शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हम संविधान में मिले अधिकारों को हासिल करने के लिए संघर्ष को और तेज करने का आज संकल्प लेते हैं हर हाल में संविधान की रक्षा के लिए लड़ेंगे।

उन्होंने देश के मेहनतकश आवाम के सामने मौजूद चुनौतियों पर बोलते हुए कहा की मजदूरों किसानों के कई ज्वलंत मुद्दों/ मांगों को लेकर 16 फरवरी 2024 को ट्रेड यूनियनों एवं किसान संगठनों के संयुक्त आह्वान पर होने वाली हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया।


इस अवसर पर लता सिंह, गुड़िया देवी, रेखा चौहान, रितु सिन्हा, सविता देवी, पिंकी राजकरण सिंह, कुमार विकी, धर्मपाल चौहान आदि नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का समापन दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष रितू सिन्हा द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों को कपड़ा वितरण किए जाने के साथ हुई।


इसी तरह सीटू नेता रामसागर, मुकेश कुमार राघव, फिरोज, रामस्वारथ, पूनम देवी, रंजीत आदि के नेतृत्व पर सीटू कार्यालय सेक्टर- 8, भंगेल फेस-2 नोएडा पर झंडा रोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button