उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह 

अनेक प्रकार की गतिविधियों का हुआ आयोजन

लखनऊ : गत वर्षों की भांति गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ का राष्ट्रीय महापर्व उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल के सभी छोटे बड़े स्टेशनों सहित सम्पूर्ण मंडल पर अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया.

देश की एकता, समरसता एवम अखंडता के प्रतीक इस पावन पर्व के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन उत्तर रेलवे के लखनऊ स्थित चारबाग़ स्टेडियम में किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में एस.एम.शर्मा,मंडल रेल प्रबंधक ,उत्तर रेलवे,लखनऊ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मोहिता गंगवार शर्मा,अध्यक्षा, उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ,लखनऊ मंडल उपस्थित रहे ी

कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण से किया गया एवं उनके द्वारा रेलवे सुरक्षा बल की गारद का निरीक्षण किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण मंडल के रेलवे सुरक्षा बल के डॉग स्क्वायड द्वारा प्रस्तुत की गई ड्रिल एवं विस्फोटक पदार्थों का पता लगाने की सतर्कता रही।

इस सुअवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक सफ़ेद कबूतरों को एवं तिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया I अपने सम्बोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल की अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियों की चर्चा की एवं मंडल द्वारा अपने सर्वश्रेष्ठ कार्यकलापों तथा उत्तम सेवाओं के निर्वहन हेतु रेलकर्मियों की सराहना करते हुए सभी को प्रेरित किया तथा भविष्य में भी इसी भावना से कार्य करते हुए रेलवे के उत्तरोत्तर विकास की अपेक्षा की गई। कार्यक्रम के अगले चरण में मंडल की सांस्कृतिक एवं स्काउट एवं गाइड की टीम के द्वारा देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

इसके उपरांत इस कार्यक्रम में आयोजित की जाने वाली विभिन्न खेलकूद की गतिविधियों में बच्चों, रेलवे अधिकारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी,अमित पांडेय द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन में मंडल के समस्त विभागों के शाखाधिकारियो सहित अन्य अधिकारी,महिला कल्याण संगठन की सदस्यायें, सभी यूनियनों तथा मान्यता प्राप्त एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button