उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

टाटा मोटर फाइनेंस कंपनी द्वारा नगर निगम के वाहन चालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

लखनऊ : टाटा मोटर फाइनेंस कंपनी के द्वारा लखनऊ नगर निगम के वाहन चालकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ नगर निगम स्थित त्रिलोक नाथ हॉल में किया गया। जिसका उद्घाटन बाल संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष ललित कला अकादमी  गिरीश मिश्रा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

उपरोक्त मौके पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव और अवनिंद्र कुमार ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत अभिवादन किया।

उपरोक्त मौके पर संस्था से आए हुए उत्कर्ष दिक्षित, हर्षित शुक्ला ने नगर निगम के वाहन चालकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। जिसमें मुखताह ड्राइविंग स्किल, सर्विसेज, सड़क सुरक्षा संबंधी नियम, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। एवं वाहन चालकों को सुरक्षा किट भी भेंट की गई।

उपरोक्त मौके पर बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. अनीता अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार दोनों ही सड़क सुरक्षा हेतु प्रयासरत है। इसी दृष्टि से प्रदेश सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह भी मनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार राहगीरों एवं चालकों के लिए बेहतर सुरक्षा प्रबंध किया करने के लिए प्रयासरत है। उसमें सभी वहां चालकों का सहयोग अपेक्षित है।

ललित कला के अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने कहा कि सरकार के प्रयासों से जुड़कर वाहन चालक, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दोनों दृष्टि से अपने, अपने परिवार के लिए, राहगीरों के लिए एवं समाज के लिए कार्य कर सकते हैं। जब हमारा वाहन चालक मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगा तो उसके बेहतर परिणाम सड़क पर दिखेंगे।

इस मौके पर नमस्ते रोजगार सर्विसेज का प्रतिनिधित्व सीईओ मुकेश तिवारी, नितिन श्रीवास्तव हर्षित शुक्ला, द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button