उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शिक्षकों के मसीहा स्व. ओम प्रकाश शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

लखनऊ : उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं विधान परिषद मे शिक्षक दल के नेता रहे शिक्षकों के मसीहा स्व. ओम प्रकाश शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर संगठन के केन्द्रीय कार्यालय 109, विधायक आवास, राजेन्द्र नगर, लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रृद्धांजलि सभा की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र ने की।


श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर. पी. मिश्र ने कहा कि स्व. ओम प्रकाश शर्मा की तीन वर्ष पूर्व आज ही के दिन 16 जनवरी, 2021 को प्रदेशव्यापी संघर्ष अभियान के अन्तर्गत मेरठ के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर भीषण शीत लहर में आयोजित धरना में प्रतिभाग करने के पश्चात मृत्यु हो गयी थी।

स्व. शर्मा ने अपने अन्तिम सम्बोधन में शिक्षको को सन्देश दिया था – शून्य से कहाॅ पहॅुचे, ये आप जाने, अब कहाॅ रहना है, ये भी आप जाने‘‘…. स्व शर्मा जी का अन्तिम सन्देश हमे प्रेरणा देता है कि शिक्षक समुदाय शून्य से शिखर तक पहुॅच गया है। यदि शिखर पर रहना है तो एकता के साथ संघर्ष के लिए तैयार रहना है क्योकि सरकार किसी भी शिक्षक से शिखर हितैशी नही है।
जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि श्रृद्धांजलि सभा की शुरुवात में श्रद्धांजलि सभा के अध्यक्ष एवं प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा.आर.पी. मिश्र ने स्व. शर्मा जी के चित्र पर माल्यर्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया।

पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, अपर पार्लियामेन्टरी बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमीर अहमद, जिलामंत्री महेश चन्द्र, मण्डल अध्यक्ष तुलसी राम मिश्र, राज्य परिषद सदस्य अनुराग मिश्र, उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, आय – व्यय निरीक्षक आलोक पाठक, उपाध्यक्ष विनीत तिवारी, रजनेश शुक्ल, कार्यालय प्रभारी रामचन्द्र यादव, सहायक ओम प्रकाश यादव एवं विजय आदि ने सस्मरण भी सुनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button