उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विकसित भारत संकल्प यात्रा यानी मोदी जी की गारंटी वाला रथ उत्तर विधानसभा के मनकामेश्वर वार्ड और डालीगंज वार्ड में पहुंचा

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के तत्वाधान में विकसित भारत संकल्प यात्रा यानी मोदी जी की गारंटी वाला रथ केंद्र तथा प्रदेश की सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु उत्तर विधानसभा के मनकामेश्वर वार्ड और डालीगंज वार्ड में पहुंचा।
मनकामेश्वर वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सदस्य विधान परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने केंद्रीय सचिव संजीव चोपड़ा, खाद रसद एवं आपूर्ति मंत्रालय, सौरभ बाबू, खाद आयुक्त उत्तर प्रदेश, अटल कुमार राय, अपर खाद आयुक्त उत्तर प्रदेश, जी.पी राय अपर खाद आयुक्त उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत स्वीकृत पात्र लोगों को 50 गैस चूल्हे का वितरण किया। कार्यक्रम में घनश्याम अग्रवाल,अभिषेक खरे, सुदर्शन कटियार, रणजीत सिंह, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में योजना का लाभ उठाने के लिए क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।डालीगंज वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रजनीश गुप्ता उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि आज प्रधान मंत्री जी की भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना में 152,आयुष्मान योजना में 208,
पीएम स्वनिधि योजना में 75
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 22,आधार अपडेशन 150
प्रधानमंत्री छय रोग उन्मूलन में 27
पात्र लोगों का मौके पर निःशुल्क पंजीकरण किया गया ।

अभियान संयोजक अभिषेक खरे ने बताया कि कल जानकीपुरम प्रथम वार्ड में प्रभात चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री ए.के शर्मा जी उपस्थित रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button