उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अटल स्वास्थ्य मेला आयोजन की तैयारी बैठक

लखनऊ : 17 और 18 दिसंबर, 2023 को राजाजीपुरम स्थित पीएनटी ग्राउंड में अटल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर कार्यक्रम संयोजक भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह द्वारा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में श्याम सत्संग भवन, महानगर में बैठक आहूत की गई ।

नीरज सिंह ने कहा कि अटल जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ वासियो को स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पिछले कई वर्षों से लखनऊ में वृहद स्तर पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है जो की अटल जी को समर्पित है और उनको हमारी श्रद्धांजलि है। अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस वर्ष आयोजित स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य वरिष्ठ नेतागणों की उपस्थिति में किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन योजनाओं के स्टाल लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य मेले में मेडिकल कॉलेज सहित लगभग 48 निजी अस्पताल और अन्य विभागों के स्टाल भी लगेंगे।

स्वास्थ्य मेले में जरूरतमंद व गरीब लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं व दवाई के साथ विभिन्न जांच निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग व अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाने हेतु सभी विधानसभाओं में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कैंप का आयोजन कर के रजिस्ट्रेशन भी किया गया है।

आनंद द्विवेदी ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारी से आवाहन किया कि मेले का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को मिले उसके लिए क्षेत्र में अभी से प्रचार आरंभ करें।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी सभी पार्षदों से होर्डिंग व अन्य माध्यमों से स्वास्थ्य मेले के प्रचार के निर्देश दिए।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में महानगर पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चों के नगर व मंडल अध्यक्ष, महानगर प्रकोष्ठ व विभागों के संयोजक उपस्थित रहे जिनको स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button