उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भव्य होगा अटल जयन्ती समारोहः ब्रजेश पाठक

अटल गीत गंगा में युग कवि कुमार विश्वास का एकल काव्य पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह

लखनऊ । हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धेय पं. अटल बिहारी बाजपेयी फाउंडेशन द्वारा उनकी जन्म जयन्ती की पूर्व संध्या पर अटल गीत गंगा का आयोजन किया जा रहा है। 24 दिसंबर को केजीएमयू स्थित अटल बिहारी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में युग कवि डॉ. कुमार विश्वास द्वारा एकल काव्य पाठ किया जाएगा। बुधवार को राजभवन कॉलोनी में इस भव्य आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

फाउंडेशन के अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि काव्य पाठ के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, अटलजी के जीवन पर आधारित विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई है। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विशिष्ट अतिथिगण प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महापौर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। जयन्ती समारोह को लेकर फाउंडेशन की कार्यकारिणी की जिम्मेदारियां तय की गईं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आहूत बैठक में समाजसेवी अशोक मोतियानी, लाल बहादुर राय, सतीश पांडेय, प्रभुनाथ राय, सुशील कुमार दुबे, रमेश तूफानी, अजय त्रिपाठी, उमाशंकर दुबे, सूर्य कुमार शुक्ला, वीडी मिश्रा, अंजनी कुमार शुक्ला, सुशील कुमार बच्चा, वेद प्रकाश राय, अनुराग मिश्रा, आरडी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button