पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मानकनगर-लखनऊ जं0 रेल खण्ड पर रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों की कार्यकुशलता व तत्परता की परख हेतु एक मॉकड्रिल का आयोजन

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल यात्रियों को सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सतत् सदैव प्रयत्नशील हैं।
इसी परिप्रेक्ष्य में संरक्षा परीक्षण एवं रेल कर्मियों तथा जिला प्रशासन की तत्परता की जांच हेतु पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मानकनगर-लखनऊ जं0 रेल खण्ड पर रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों की कार्यकुशलता व तत्परता की परख हेतु एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।

इस संरक्षा मॉकड्रिल के अन्तर्गत प्रतीकात्मक रूप में लखनऊ जं0 यार्ड (ऐशबाग डिपो) के पास अप लाइन पर दोपहर 13ः55 बजे गाड़ी सं॰ 11109 के तीन सवारी डिब्बे डिरेलमेन्ट होने पर ऑन डियूटी स्टेशन मास्टर द्वारा यात्रियों के घायल होने की सूचना मण्डल नियंत्रक कक्ष लखनऊ को दी गयी। तदुपरांत स्टेशन मास्टर द्वारा राहत एवं बचाव कार्य हेतु तत्काल सूचना 11वीं ‘राष्ट्रीय आपदा मोचन बल’ लखनऊ (NDRF), स्थानीय पुलिस एवं मण्डल चिकित्सालय बादशाहनगर, ऐशबाग पॉलीक्लिीनिक एवं जिला चिकित्सालय को प्रदान की गई।

मण्डल नियंत्रक कक्ष, लखनऊ द्वारा दुघर्टना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल ऐशबाग स्टेशन से (ए.आर.एम.वी) दुर्घटना राहत मेडिकल यान एवं (ए.आर.टी.) दुर्घटना सहायता गाड़ी को 14.28 बजे दुर्घटनास्थल हेतु रवाना किया गया। इस दौरान मौके पर 11वीं ‘राष्ट्रीय आपदा मोचन बल’ लखनऊ (NDRF) के बल सदस्यों एवं रेलवे कर्मचारियों की टीम ने समन्वय स्थापित करते हुए, संयुक्त रुप से दुर्घटना स्थल पर दुर्घटना सहायता यान, दुर्घटना चिकित्सा सहायता यान, बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय एवं ऐशबाग स्वास्थ्य यूनिट के रेलवे चिकित्सकों तथा पैरा मेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस 108, रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी ने पहुॅंच कर घायल यात्रियों के बचाव एवं सहायता हेतु अपनी सेवाएॅं प्रदान की तथा ‘रेस्टोरेशन’ एवं सुरक्षा कार्य पूर्ण किया।

दुर्घटना स्थल पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, वरिष्ठ मण्डल परिचालन अधिकारी/सा0, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/फ्रेट, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर/समन्वय, मण्डल वाणिज्य प्रबंधक/लखनऊ, स्टेशन निदेशक/लखनऊ, मण्डल विद्युत इंजीनियर/परि0, सहायक मण्डल संरक्षा अधिकारी, सहायक मण्डल इंजीनियर/स्पे0/गोण्डा, सहायक परिचालन प्रबंधक/सा0 एवं स्टेशन निदेशक/लखनऊ जं0, 11वीं ‘राष्ट्रीय आपदा मोचन बल’ लखनऊ (छक्त्थ्) के सहायक सेनानायक अनिल कुमार पाल, संरक्षा विभाग के सुपरवाइजर उपस्थित थे ।

उक्त दुघर्टना मॉकड्रिल की मानिटरिंग मण्डल नियंत्रक कक्ष, लखनऊ से स्वयं मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आदित्य कुमार द्वारा की जा रही थी।
नियंत्रण कक्ष में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) श्री राजीव कुमार, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/कोचिंग, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/परि0, मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, सहायक मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/कोचिंग, सहायक परिचालन प्रबंधक/कोचिंग एवम् सहायक विद्युत इंजीनियर/सा0 उपस्थित थे।

दुघर्टना स्थल (ऐशबाग डिपो) स्थित अप लाइन पर वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डा0 शिल्पी कन्नौजिया द्वारा उक्त रेल दुघर्टना को समय 15ः25 बजे संरक्षा मॉकड्रिल घोषित किया गया।

उन्होने कहा कि दुघर्टना स्थल पर राहत व् बचाव कार्य हेतु माँक ड्रिल का संयुक्त अभ्यास किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य घायल यात्रियों के अमूल्य जीवन की रक्षा करना तथा सभी दुघर्टना के दौरान भाग लेने वाली एजेंसियों का रेस्पोंस टाइम चेक करना व सभी स्टेक होल्डर्स के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल प्रशासन दुर्घटना के दौरान समन्वय के साथ अपने कार्य के प्रति पूर्णरूपेण संवेदनशील एवं सजग है।




