उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मोदी सरकार ने संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है : भूपेंद्र सिंह

लखनऊ : लखनऊ महानगर उत्तर विधानसभा के फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड में “मोदी की गारंटी” की गाड़ी पहुंचने के दौरान पात्र वंचित लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश अभियान संयोजक एवं महामंत्री सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी, महापौर सुषमा खर्कवाल और वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

उपस्थित लाभार्थी और योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत  प्रधानमंत्री मोदी का सपना है। भारत विकसित हो और आत्मनिर्भर हो, दुनिया में दुनिया का नेतृत्व करता भारत दिखाई दे, इस संकल्प के साथ प्रधानमंत्री “विकसित भारत संकल्प यात्रा” यानी “मोदी सरकार की गारंटी” के साथ आपके बीच आए हैं। गरीबों के लिए, गरीबी हटाने के लिए और अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के विकास के लिए और उनको विकास की मुख्य धारा में स्थापित करने के लिए लंबे समय से सरकारे काम कर रही है लेकिन भाइयों बहनों आप सब जानते हैं कि अभी तक पुरानी सरकारों की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी और सभी अभियानों को सिर्फ नारे के रूप में आगे बढ़ाती थी लेकिन मोदी सरकार में बिना किसी भेदभाव के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को, समाज में जो पिछड़े हैं, कमजोर हैं उन्हें समाज की मुख्य धारा में कैसे लाना है। सरकार की लाभार्थी परक एक-एक योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को कैसे मिलेगा उस प्रयास को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” योजना के साथ आपके बीच आए हैं।
मोदी सरकार ने संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है उसमें समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाना है किसी को छोड़कर आगे नहीं चलना है, क्योंकि यह नहीं हो सकता कि समाज का कुछ वर्ग आत्मनिर्भर बने, विकसित भारत के संकल्प पर आगे बढ़े तो देश को समृद्ध और शक्तिशाली बना सकेंगे। उसमें सभी जाति और वर्ग का योगदान होगा तभी यह संभव है। पिछली सरकारों में ऐसा नहीं था और सरकारी योजनाओं का लाभ सिर्फ विशेष जाति वर्ग को ही मिलता था। लेकिन मोदी सरकार की लाभार्थी परक योजनाएं और उनका लाभ पारदर्शी व्यवस्था के तहत सबको समान रूप से मिल रहा है क्योंकि सबके सहयोग से देश को शक्तिशाली और समृद्ध बनाना है।

प्रधानमंत्री जी की इस अपेक्षा को पूरा करते हुए सरकार की योजनाओं के पात्र हैं उनको लाभ कैसे मिले हम सबको मिलकर कार्य करना है ।
हमें देश और प्रदेश की जनता ने चुनकर आशीर्वाद दिया है और अब हमारी जवाब देही है। हमे प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूरा करना है सरकार की योजनाओं से सभी को लाभ मिले यह हमारी जिम्मेदारी है कि प्रधानमंत्री जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के संकल्प को पूरा करें।

भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा हम भारत माता को दुनिया के शिखर पर स्थापित करेंगे, इस विचारधारा के आधार पर विदेश और देश का नेतृत्व करेंगे। इस संकल्प के साथ आगे बढ़ाना है। “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के माध्यम से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को पात्रता के अनुसार लाभान्वित करके देश की मुख्य धारा में स्थापित करना है इस दिशा में हम आगे बढ़ेंगे।
मोदी जी, योगी जी और राजनाथ सिंह जी की अपेक्षाओं को पूरा करते जाना है, सबको जोड़ना है और प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूरा करना है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के संकल्प को शत प्रतिशत पूरा करने के लक्ष्य को लेकर लखनऊ महानगर में प्रतिदिन दो वार्डो में वृहद स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हमारे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता अभियान को 26 जनवरी तक चला कर लखनऊ महानगर में वंचितों को “मोदी की गारंटी” की गाड़ी योजना के माध्यम से लाभ दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि मोदी जी ने किसी बात की गारंटी ते ले ली तो चाहे राम मंदिर का निर्माण हो चाहे हर गरीब का जनधन अकाउंट खुलवाकर बिना बिचौलियों के खाते में सीधे सहायता पहुंचाने का कार्य, गरीबों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आयुष्मान कार्ड देना हो, चाहे महिलाओं के अधिकारों और उनको स्वावलंबी बनाने के कार्य हो, वह कार्य पूरा होने की गारंटी है।

नीरज सिंह ने कहा कि हर जरूरतमंद की आवश्यकता को पूरा करके उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्य प्रधानमंत्री जी की योजनाएं कर रही है। प्रधानमंत्री जी की योजनाओं की गारंटी है और वह देश की जनता को सिर्फ वोट के लिए नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ जनता को एक परिवार की तरह मानकर कार्य कर रहे हैं जिनकी सभी आवश्यकता पूरी होना चाहिए।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने विभिन्न योजनाएं गिनाते हुए बताया कि सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रतिदिन विभागों के माध्यम से हजारों की संख्या में निशुल्क पंजीकरण किए जा रहे हैं और यह मोदी की गारंटी है कि सभी पात्र लोगों को योजना का लाभ मिलेगा।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने भारत को 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प के लिए उपस्थित नेता गणों और आम जनता को पंच प्रतिज्ञा दिलाई और इसके उपरांत लाभार्थियों को योजना स्वीकृति प्रमाण पत्र भी वितरित किये।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, सौरभ वाल्मीकि, अभियान संयोजक अभिषेक खरे, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, मंडल अध्यक्ष रामशरण सिंह, लव कुश त्रिवेदी, पार्षद प्रदीप शुक्ला, रश्मि सिंह, पृथ्वी गुप्ता, मनोज त्रिवेदी, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button