उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रगति विचारधारा फाउंडेशन द्वारा अवध महोत्सव में किया गया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ। प्रगति विचारधारा फाउंडेशन द्वारा अवध महोत्सव में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चों ने ऐसा लिया।

संस्था की अध्यक्ष नेहा खरे ने मुख्य अतिथि सीमा गुप्ता व अंजली श्रीवास्तव के साथ सरस्वती जी की पूजा की जिसके बाद प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। प्रतियोगिता में तकरीबन 20 से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमें आदित्य सिंह ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों में विनीशा खरे ने मैया यशोदा, प्रियशश्वी ने कुशु कुशु, आदित्य सिंह ने रात का समा , दिव्या यादव ने डीजे वाले, रुद्राक्ष सिंह ने मिक्स सॉन्ग, शिवानी यादव, अनाया गौतम विदुषी शुक्ला व इशिता सिंह व राज वर्मा ने प्रस्तुतिया दी। सभी बच्चों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देखकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरभि कलर के शैलेंद्र सक्सेना व दिव्या शुक्ला मौजूद रहे। राइजिंग डांस एकेडमी के अखिल शुक्ला व विजया ने कोरियोग्राफी की। बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर दर्शकों तालिया की गड़गड़ाहट से बच्चों की हौसला बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button