उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

निगम बजट भाषण ने दिल्ली की शिक्षा मंत्री एवं महापौर के निगम स्कूलों में सुधार के दावों की पोल खो दी है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली नगर निगम के आयुक्त के बजट भाषण ने दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी एवं महापौर डा. शैली ओबरॉय के नगर निगम के स्कूलों मे सुधार के बड़े बड़े दावों की पोल खोल दी है।

गत दस माह से शिक्षा मंत्री एवं महापौर लगातार दिल्ली सरकार के स्कूलों में शिक्षा क्रांति का दावा करते हुए उसी शिक्षा क्रांति को लाकर दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में अमूलचूल सुधार का दावा करती रही हैं पर नगर निगम के बजट ने सब पोल खोल दी है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की निगम स्कूलों में सुधार के महापौर के दावों के विपरीत निगम बजट से पोल खुली है की इस वर्ष निगम स्कूलों में कुल छात्रों की संख्या में लगभग 110000 की कमी हुई है तो वहीं इस साल नई भर्ती में भी लगभग 86000 की कमी आई है।

गत वर्ष नगर निगम के 1535 स्कूलों में कुल 8.74 लाख छात्र पढ़ते थे जो इस वर्ष घट कर 7.88 लाख रह गये हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की निगम स्कूल बदहाल हैं, बच्चों को वर्दी एवं पुस्तके उपलब्ध नही हो रहीं ना ही मिड डे मील की स्थिती संतोषजनक है और छात्र फंड तक पूरा नई आ रहा जिस कारण छात्रों को अतिरिक्त शिक्षा सामग्री भी समय पर नही मिल रही है यही सब कारण है आर्थिक विषमताओं के बावजूद गरीब परिवार भी अपने बच्चों को प्राइवेट सकूलों में भेजने को बाध्य हो रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button