उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मण्डल के भण्डार विभाग ने स्क्रैप निस्तारण में अर्जित की उल्लेखनीय उपलब्धि

लखनऊ मण्डल ने स्क्रैप विक्रय में उत्तर रेलवे मे स्थापित किया कीर्तिमान

लखनऊ : उत्तर रेलवे , लखनऊ मण्डल की भंडार शाखा द्वारा एक उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की गई जिसके अंतर्गत मंडल द्वारा उत्तर रेलवे के अन्य सभी मंडलों की तुलना मे स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र मे सर्वोच्च स्थान प्राप्त करते हुए कीर्तिमान स्थापित किया गया | जिसके तहत लखनऊ स्थित फतेहअली तालाब कॉलोनी के 70 परित्यक्त (Abandoned) रेल आवासों का मलबा जिसकी सरकारी लागत रुपये 13.90 लाख आँकी गई थी इस मलबे को लागत से 242% वृद्धि के साथ रुपये 33.67 लाख मे बेचा गया | इस प्रकार इस संबंध मे कुल 962 परित्यक्त (Abandoned) रेल आवासों को स्क्रैप हेतु बेच कर कुल रुपये 5.17 करोड़ रेल राजस्व का अर्जन किया गया जोकि स्क्रैप द्वारा अर्जित की जाने वाली रेल आय के दृष्टिकोण से उत्तर रेलवे के सभी मंडलों मे सर्वाधिक है |

इस कार्य के सुगम सम्पादन मे वरिष्ठ मण्डल सामग्री प्रबंधक, श्री कृष्ण मुरारी की विशेष भूमिका रही जिनके कुशल दिशा निर्देशन मे स्क्रैप निस्तारण की प्रक्रिया को अत्यंत सुगम बनाया गया है जिसके परिणाम स्वरुप मंडल द्वारा इस उल्लेखनीय उपलब्धि को अर्जित किया जा सका | श्री कृष्ण मुरारी 2009 बैच के IRSS ऑफीसर को केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के अधीन गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM) में उत्तर प्रदेश राज्य के लिए डिप्टी सीईओ (Deputy CEO) नियुक्त किया गया है.
श्री कृष्ण मुरारी द्वारा गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GeM) पर नवाचार के माध्यम से करोड़ों रुपए के रेल राजस्व की बचत के लिए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री,  पीयूष गोयल द्वारा 26 जून 2023 को दिल्ली के वाणिज्य भवन में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जा चुका है.श्री कृष्ण मुरारी केंद्र सरकार के एकमात्र अधिकारी हैं जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया है I
मण्डल रेल प्रबंधक, डॉ. मनीष थपल्याल ने इस विषय में अवगत कराया कि मण्डल के भण्डार विभाग द्वारा अपनी उत्कृष्ट कार्य प्रणाली को दर्शाते हुए स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन किया गया है I उन्होंने भण्डार विभाग की प्रतिबद्ध कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए समस्त कर्मियों को प्रेरित किया एवं सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठापूर्वक कार्य करने के अपेक्षा की I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button