उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सूचना निदेशक शिशिर का जन्मदिन पत्रकारों ने बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया

केक काटकर और पुष्पगुच्छ,स्मृति चिन्ह,शॉल भेंटकर व मिष्ठान्न वितरण करके पत्रकार बंधुओं ने किया खुशी का इजहार

लखनऊ : सूचना निदेशक  शिशिर सिंह(आई.ए.एस.)का जन्मदिन बड़े ही उत्साह,उमंग व उल्लास के साथ पत्रकारों ने मनाया। पत्रकारों ने  शिशिर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर सूचना विभाग में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने अपने लोकप्रिय सूचना निदेशक को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह,शॉल व मिष्ठान्न भेंट किया।


इस अवसर पर शिशिर ने पत्रकारों के साथ केक काटकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर पत्रकारों ने ईश्वर से सूचना निदेशक  शिशिर के स्वस्थ, सुखी व दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हुए कामना की कि वे लम्बे समय तक प्रदेश की सेवा करते रहें।
उनके कुशल नेतृत्व में पत्रकार साथियों की भी उन्नति हो और उनकी जायज़ मांगो पर उचित निर्णय हों।
इस अवसर पर अब्दुल वहीद,जुबैर अहमद,देवराज सिंह,एंथोनी सिंह,शिव विजय सिंह,भारत सिंह,अज़ीज़ सिद्दीकी, रजा रिजवी,विनीत गुप्ता,राकेश शुक्ला,के के सिंह,नजम अहसन,आलोक गुप्ता,अजय सिंह,सुनील,छायाकार आरिफ़ मुकीम,ओंकार शुक्ला,पवन गुप्ता ,शहरयार खान,विजय मिश्रा,खुर्रम निजामी, राकेश शुक्ला,अंब्रिश सिंह, अनूप सिंह,गौरव सिंह,खालिद सिद्दीकी,पवन सिंह,तमन्ना अंजुम,कवंजीत सिंह के साथ ही भारी संख्या में पत्रकारगण और सूचना विभाग के कपिल सिंह प्रमोद ,संदीप ओझा,राहुल आदि मौजूद थे।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार जुबैर अहमद एवं अब्दुल वहीद ने कहा कि  शिशिर जी के नेतृत्व में प्रदेश का सूचना निदेशालय नई ऊँचाइयों को छू रहा है और पत्रकारों के हित संरक्षण में भी शिशिर जी अतुलनीय भूमिका निभा रहे हैं।परमपिता परमात्मा से यही कामना है कि श्री शिशिर जी सदैव स्वस्थ व सानन्द रहें और दीर्घायु हों।शिशिर जी के नेतृत्व में प्रदेश का सूचना निदेशालय नई ऊँचाइयों को छूकर उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button