उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ के चारबाग़ रेलवे स्टेशन (आलमबाग यार्ड) पर मॉकड्रिल का आयोजन

दुर्घटना की स्थिति में तत्परता, कार्यकुशलता एवं त्वरित कार्यवाही का किया गया परीक्षण

लखनऊ : रेलवे में किसी भी प्रकार की रेल दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न होने पर रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली त्वरित कार्यवाही, उनकी कार्यकुशलता की परख एवं इन विषम परिस्थितियों में सतर्कता बरतते हुए तत्काल निर्धारित करने वाली विशेष कार्यप्रणाली और उठाये जाने कदम जैसे अनेक महत्वपूर्ण बिन्दुओं को दृष्टिगत रखते हुए आज  23 नवम्बर 2023 दिन गुरूवार को उत्तर रेलवे , लखनऊ मंडल के लखनऊ स्थित चारबाग़ रेलवे स्टेशन के आलमबाग यार्ड में एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया.

इस मॉकड्रिल के अन्तर्गत प्रतीकात्मक रूप में समय लगभग 12:00 बजे,आलमबाग यार्ड,लखनऊ में एक मालगाड़ी के यात्री स्पेशल ट्रेन से टकराने के परिणामस्वरूप 03 वातानुकूलित कोचों के डिरेलमेन्ट एवं एक-दूसरे पर चढ़ने के कारण 10-15 यात्रियों के इसमें फंसने की संभावना के दृष्टिगत होने वाली रेल दुर्घटना में घायलों तथा रेल यात्रियों के बचाव ,राहत कार्यों एवं सहायता हेतु टीमों तथा आपदा प्रबन्धन के अर्न्तगत विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किये जाने वाले क्रिया-कलापों एवं आपदा प्रबन्धन कार्यो की तत्परता एवं दक्षता का परीक्षण किया गया।

इस दौरान मौके पर ‘राष्ट्रीय आपदा मोचन बल’ लखनऊ (NDRF) के सदस्यों एवं रेलवे कर्मचारियों की टीम ने परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए इस मॉकड्रिल के तहत संयुक्त रुप से राहत एवं बचाव अभियान में अपनी सहभागिता प्रदान की एवं दुर्घटना स्थल पर तत्काल रुप से पहुँच कर दुर्घटना राहत यान, क्रेन , दुर्घटना मेडिकल राहत यान, मंडलीय चिकित्सालय के डॉक्टर्स एवं पैरा मेडिकल स्टाफ, सिविल डिफेंस के ‘वालेन्टियर्स’ ,स्काउट एवं गाइड के रेंजर्स और रोवर्स,सिविल पुलिस,अग्निशमन दल तथा एम्बुलेंस ने घायलों तथा रेल यात्रियों के बचाव एवं सहायता हेतु अपनी सेवाएं प्रदान कीं ।

मंडल रेल प्रबंधक, डॉ. मनीष थपल्याल ने स्वयं घटनास्थल पर उपस्थित रहकर समस्त वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की I इस मॉकड्रिल में मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button