उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजधानी के फुटकर किराना व्यापारियों ने अपने स्तर से निर्माता कंपनियों से हलाल मोनोग्राम अंकित खाद्य उत्पाद वापस लेने की मांग की

सरकार निर्माता कंपनियों को व्यापारियों से माल वापस लेने का निर्देश दे : संजय गुप्ता

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले राजधानी के फुटकर किराना व्यापारी उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले तथा उनसे व्यापारियों को हलाल मोनोग्राम अंकित उत्पादो के लिये समय देने की मांग की तथा किराना व्यापरीयो के वहाँ किसी प्रकार की छापे की कार्रवाई को रोकने की मांग की.

किराना व्यापारियों ने कहा हलाल प्रकरण पर किराना व्यापारी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे व्यापारियों के पास सभी माल की खरीद बिक्री( जीएसटी )के बिल पर्चे मौजूद हैं.
सरकार निर्माता कंपनियों को व्यापारियों के फुटकर उत्पाद वापस लेने के निर्देश दे ताकि व्यापारियों का नुकसान ना हो तथा व्यापारियों को भी कुछ समय सरकार दे तथा छापे की कार्रवाई ना करें.

प्रतिनिधि मंडल में अनिल अग्रवाल ,रमेश गुप्ता, संजय अग्रवाल, गगन अरोरा, दिनेश जायसवाल, दिनेश गुप्ता ,अश्वनी मिश्रा, आनंद अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, अजय प्रताप सिंह शामिल थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button