उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वेजमा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के भारत में दूसरे वेजमा मेगा मार्ट का शुभारम्भ

वेजमा मेगा मार्ट खोलने का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सामग्री उचित व सस्ते मूल्य पर उपलब्ध कराना : सुजीत कुमार

नई दिल्ली : वेजमा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के भारत में दूसरे वेजमा मेगा मार्ट का शुभारम्भ 30 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को डी 250, न्यू कोंडली, फेज -3 मयूर विहार नई दिल्ली में हुआ.

वेजमा मेगा मार्ट का उद्घाटन क्षेत्र के वरिष्ठ उद्योगपति व समाज सेवी सुरेश चन्द्र गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुशीला देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर व नारियल तोड़कर किया.


इस अवसर पर कंपनी के फाउंडर सुजीत कुमार , को- फाउंडर महेश आनन्द व ऑनर विजय कुमार गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में शुभचिंतक व अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई व ऑफर का लाभ प्राप्त किया. आगामी दीपावली में विशेष ऑफर दिए जाने की घोषणा भी हुई.

कंपनी के फाउंडर सुजीत कुमार ने कहा कि वेजमा मेगा मार्ट खोलने का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सामग्री उचित व सस्ते मूल्य पर उपलब्ध कराना है. को-फाउंडर महेश कुमार ने बताया कि वेजमा मेगा मार्ट भारत में दूसरा व नई दिल्ली में पहला मार्ट है. मेरा मानना है कि लगातार हो रही मूल्यवृद्धि में कम लाभ लेकर ग्राहकों को शुद्ध व सस्ती सामग्री उपलब्ध हो सके. यही हमारी टीम की सच्ची सेवा है.

वेजमा मेगा मार्ट के ऑनर विजय कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि अभी तीन दिनों तक ग्राहकों को विशेष ऑफर दिए गए हैं. दीपावली इससे भी अच्छे ऑफर व उपहार ग्राहकों को खरीदारी पर देने की योजना है.


इस अवसर पर ग्राहकों को पांच सौ रूपये की खरीदारी पर एक टी सेट, एक हजार की खरीदारी पर महिला बैग व तीन हज़ार रूपए की खरीदारी पर डिनर सेट उपहार स्वरुप दिया गया.


उद्घाटन अवसर पर श्रीमती प्रियंका, श्रीमती अल्पना गुप्ता, श्रीमती सुलेखा, श्रीमती मिथलेश, संजीव गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने शिरकत की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button