उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम ऐशबाग स्थित आशा विहार सत्संग भवन में आयोजित किया गया

लखनऊए : लखनऊ मध्य विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम ऐशबाग स्थित आशा विहार सत्संग भवन में आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी व भाजपा नेत्री अपर्णा यादव और रजनीश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सरोजिनी नगर विधानसभा का सम्मेलन आशियाना में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी राज्यसभा सांसद ने सम्मेलन को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि नीरज सिंह जी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कन्या सुमंगला योजना,मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के साथ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हमारी सरकार महिलाओं को लाभान्वित करने का काम कर रही है ।
महिलाओं को 33परसेंट आरक्षण देकर आजाद भारत में पहली बार महिलाओं को सम्मान दिलाने का कार्य केवल और केवल नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को राजनैतिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने और महत्वपूर्ण निर्णय में भागेदारी का अवसर प्रदान किया है जिससे उत्साहित होकर महिलाएं और सक्रियता के साथ पार्टी कार्यों में जुट गई है।महानगर अध्यक्ष ने महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार कर उन्हें इसका लाभ दिलाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने महिलाओं के मान सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में बच्चियां आगे बढ़ रही हैं। महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। प्रधानमंत्री जी ने नारी शक्ति को जो सम्मान दिया है उसके लिए हम सभी आभारी हैं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि आयोजित सम्मेलन का शुभारम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सम्मेलन में मुख्य रूप से रमेश तूफानी, महानगर उपाध्यक्ष जया शुक्ला, साधना जग्गी, अंशु मिश्रा, शशि गुप्ता रीना विक्रम सिंह मनोरमा शुक्ला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button