उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
मंडल पर ‘सतर्कता जागरूकता’ सप्ताह के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा ‘सतर्कता जागरूकता’ सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत आज 02 नवम्बर 2023 को मंडलीय कार्यालय के सभागार में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I इस प्रतियोगिता में कार्यालय के सभी विभागों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ी

प्रतियोगिता में लेखा विभाग को प्रथम, परिचालन विभाग को द्वितीय एवं संकेत एवं दूरसंचार विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ Iआज की इस प्रतियोगिता के विजेताओं को ‘सतर्कता जागरूकता’ सप्ताह के समापन दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा ी




