उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आईटी कॉलेज में मना हिंदी दिवस

लखनऊ । आईटी कॉलेज हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर सचिव हिंदी हितकारिणी सभा के सचिव डॉ.शशिकांत द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हिंदी भाषा में सारी भाषाएँ समाहित हैं इसलिए हमें सभी भाषाओं का सम्मान करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर समारोह में श्री राजवीर रतन ने हिन्दी भाषा की समृद्धि में भाषा के सही उच्चारण और भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करने पर बल दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.वी प्रकाश ने हिंदी से भारतीय भाषाओं का अनुवाद एवं अंग्रेजी भाषा में अनुवाद द्वारा हिंदी भाषा के विकास की बात कही। विभागाध्यक्ष डॉ नीतू शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि “हिंदी भारतीय भाषाओं का समुच्चय है और हम अपनी मातृभाषा के द्वारा ही अपने देश की उन्नति कर सकते हैं।” कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्ति संकृत द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य से हुआ। इसके अतिरिक्त अन्य प्रस्तुति में आयुषी दीक्षित ने गीत “हिंदी हमारी आन है हिंदी हमारी शान है, हिंदी हमारी चेतना वाणी का शुभ वरदान है” चेतना तिवारी की कविता “मैं उस देश की बेटी हूँ”, श्रेया अग्रवाल द्वारा हिंदी दिवस पर विचार व्यक्त किए गए वृत्ति द्वारा भारतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया गया।
अन्य प्रतिभागी वर्षा शर्मा, नव्यांशी मिश्रा, भूमि वर्मा ने कविताओं को गाकर प्रस्तुत किया। अंत में स्निग्धा मिश्रा द्वारा सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया गया। उन्नति गिरी, तनूजा बिष्ट, वामाक्षा शंकर, समृद्धि सेठ, अंशिका यादव एवं गरिमा राजपूत ने कार्यक्रम का संचालन किया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button